• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

26 October Ka Rashifal: किस राशि का दिन रहेगा शुभ, किसे मिलेगी चुनौतियां – जानिए आज का भाग्यफल

26 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

  • Saurabh | 26 Oct 2025 01:18 AM
26 October Ka Rashifal: किस राशि का दिन रहेगा शुभ, किसे मिलेगी चुनौतियां – जानिए आज का भाग्यफल

26 October Ka Rashifal: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और तरक्की लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। किसी को धनलाभ का योग बन रहा है, तो किसी को खर्चों में बढ़ोतरी की चिंता सता सकती है।

आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का पूरा राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रह-नक्षत्रों की चाल।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ बातों को लेकर आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है। खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। काम का दबाव रहेगा और व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ा मनमुटाव संभव है। धैर्य बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन खुशियों और समृद्धि से भरा रहेगा। घर-परिवार में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे आमदनी बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पैतृक संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और घर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रमोशन के योग हैं। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है, लेकिन किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा न करें। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और यादगार पल बिताएंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विरोधियों से सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें। परिवार में चल रहा पुराना विवाद खत्म हो सकता है। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और साथी संग छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आपके लिए दिन सुखद और सफल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में शांति और प्यार बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में सतर्क रहें क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। धन का प्रयोग अच्छे कार्यों में होगा।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज अचानक खर्च बढ़ सकता है। सुबह का समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। मेहनत का फल जल्द मिलेगा। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

आपका दिन भाग्यशाली और सफल रहेगा। नए कामों की शुरुआत करें, फायदा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा और नई डील के संकेत हैं। हालांकि आप भौतिक चीज़ों पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। कार्य से जुड़ी लंबी यात्रा हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

परिवार में शांति और सुख रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में नई ताजगी आएगी। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार संग यात्रा संभव है।

मीन राशि (Pisces)

आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है।

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home