• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सिनेमा के ‘गबरू’; बिजनेस के ‘धुरंधर’! धर्मेंद्र चलाते थे ये दो चर्चित होटल ब्रैंड

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. फिल्मी करियर के साथ उन्होंने गरम धरम और ही-मैन जैसे रेस्टोरेंट ब्रांड भी शुरू किए. उनके पास नकद, शेयर और ज्वेलरी सहित करोड़ों की संपत्ति थी.

  • Samachaar Desk | 24 Nov 2025 08:30 PM
सिनेमा के ‘गबरू’; बिजनेस के ‘धुरंधर’! धर्मेंद्र चलाते थे ये दो चर्चित होटल ब्रैंड

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की आयु में 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. उनके जाने से फिल्म उद्योग में गहरा दुख है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. धर्मेंद्र को उनकी फिल्मों, सादगी और मजबूत स्क्रीन उपस्थिति के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

फिल्मों में सफल सफर तय करने के बाद धर्मेंद्र ने बिजनेस में अपनी दिलचस्पी दिखाई. बहुत कम लोग जानते हैं कि वे दो लोकप्रिय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स- गरम धरम और ही-मैन से जुड़े थे. इन रेस्टोरेंट्स का नाम उनके फिल्मी किरदारों और उनकी मजबूत छवि से प्रेरित है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गरम धरम की शुरुआत

धर्मेंद्र ने सबसे पहले ‘गरम धरम ढाबा’ की शुरुआत पार्टनरशिप मॉडल में की. दिल्ली और हरियाणा में इसके कई आउटलेट्स खुले और यह जगह फिल्मी थीम, देसी खाने और उनकी लोकप्रियता के कारण काफी चर्चा में रही. यह ढाबा उनकी मेहनत और लोगों के प्यार की वजह से एक जाना-पहचाना ब्रांड बन गया.

साल 2020 में शुरू किया ‘ही-मैन’ रेस्टोरेंट

गरम धरम की सफलता के बाद उन्होंने 2020 में “ही-मैन” नामक फार्म-टू-फोर्क रेस्टोरेंट लॉन्च किया. इसकी घोषणा करते हुए धर्मेंद्र ने अपने खास अंदाज में फैंस को एक संदेश लिखा था- “प्यारे दोस्तों, मेरे ‘गरम धरम ढाबा’ की सफलता के बाद अब मैं ‘ही-मैन’ नाम का पहला फार्म टू फोर्क रेस्टोरेंट शुरू कर रहा हूं. आपके प्यार और सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद. आपका धरम..”

उनके इस संदेश से साफ झलकता है कि वह अपने प्रशंसकों के प्रति कितने भावुक और जुड़े हुए थे.

कितनी होती थी रेस्टोरेंट्स से कमाई?

धर्मेंद्र के रेस्टोरेंट्स की आय के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं हैं. लेकिन 2018 की एक कानूनी रिपोर्ट के अनुसार, गरम धरम के कनॉट प्लेस (दिल्ली) और मुरथल (हरियाणा) आउटलेट्स का मासिक टर्नओवर लगभग 70-80 लाख रुपये बताया गया था. इससे साफ है कि रेस्टोरेंट व्यवसाय भी उनके लिए सफल रहा.

धर्मेंद्र की कुल संपत्ति कितनी थी?

धर्मेंद्र की संपत्ति से जुड़ी जानकारी 2024 में हेमा मालिनी द्वारा दायर किए गए चुनावी हलफनामे में मिलती है. हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र के पास-

43 लाख रुपये से अधिक नकद 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर 1 करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी

इसके अलावा उनके पास प्रॉपर्टी, कारें और अन्य निवेश भी थे. धर्मेंद्र न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि फिल्मों के बाहर भी उन्होंने जीवन को संतुलित और मेहनती तरीके से जिया.

संबंधित ख़बरें
happy hormone

खुशी के चार ‘जादुई हॉर्मोन’! डोपामाइन से लेकर ऑक्सीटोसिन तक- जानें कैसे बदल देते हैं आपका मूड

Dharmendra Death

Dharmendra Death: घर पर चल रहा था इलाज, लेकिन किस बीमारी ने अचानक बिगाड़ दी हालत?

Justice Suryakant

भारत को मिला नया CJI! कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जिनके फैसलों ने बदल दी कई राज्यों की तस्वीर?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home