• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Dharmendra Death: घर पर चल रहा था इलाज, लेकिन किस बीमारी ने अचानक बिगाड़ दी हालत?

Dharmendra Death: धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 300 से ज्यादा फिल्मों के इस दिग्गज अभिनेता को मुंबई में अंतिम विदाई दी गई. फिल्म जगत और फैंस में शोक.

  • Samachaar Desk | 24 Nov 2025 07:27 PM
Dharmendra Death:  घर पर चल रहा था इलाज, लेकिन किस बीमारी ने अचानक बिगाड़ दी हालत?

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र ने छह दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों का मनोरंजन किया. उनके निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया. सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है. उनके चाहने वालों के लिए यह किसी बड़े दुःख से कम नहीं.

बीमारी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र

पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. 31 अक्टूबर को उनके अस्पताल जाने की खबर सामने आई थी, जिसके बारे में बाद में बताया गया कि यह सिर्फ रूटीन चेकअप था. लेकिन 10 नवंबर को जानकारी मिली कि उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है. सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर ही उनका इलाज जारी था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र कई बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निमोनिया के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके अलावा उन्हें सेप्सिस भी था यह ऐसी स्थिति होती है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम बाहरी बीमारी से लड़ने की बजाय शरीर के ही अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है. वे लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं से भी गुजर रहे थे. हालांकि अस्पताल की ओर से उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था.

घर पर चल रहा था इलाज, पर नहीं बच पाई जान

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र घर पर इलाज ले रहे थे और धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे थे. लेकिन 24 नवंबर को अचानक उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने पूरे देश को हिला दिया. सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

फिल्म इंडस्ट्री ने दी अंतिम विदाई

मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकार शामिल हुए. सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, गोविंदा समेत कई सितारों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी.

सोशल मीडिया पर भी हर तरफ शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. फैंस ने उनकी फिल्मों, उनके संवादों और उनके सादगी भरे स्वभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

संबंधित ख़बरें
CJI Suryakant

CJI सूर्यकांत की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी? 8वें वेतन आयोग के बाद मिलेगी इतनी मोटी रकम

Smriti Mandhana

शादी से पहले बड़ा झटका! स्मृति मंधाना ने हटाया सगाई वाला वीडियो, क्या टूटा रिश्ता?

happy hormone

खुशी के चार ‘जादुई हॉर्मोन’! डोपामाइन से लेकर ऑक्सीटोसिन तक- जानें कैसे बदल देते हैं आपका मूड

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home