• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

खुशी के चार ‘जादुई हॉर्मोन’! डोपामाइन से लेकर ऑक्सीटोसिन तक- जानें कैसे बदल देते हैं आपका मूड

खुशी वाले हॉर्मोन जैसे डोपामाइन, सेरोटोनिन, एंडॉर्फिन और ऑक्सीटोसिन मूड व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं. एक्सरसाइज, धूप, अच्छी नींद और हेल्दी खानपान से इन्हें प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 24 Nov 2025 06:53 PM
खुशी के चार ‘जादुई हॉर्मोन’! डोपामाइन से लेकर ऑक्सीटोसिन तक- जानें कैसे बदल देते हैं आपका मूड

हमारे शरीर में बनने वाले हॉर्मोन ऐसे केमिकल मैसेंजर होते हैं, जो खून के जरिए विभिन्न अंगों तक संदेश पहुंचाते हैं. ये मूड, नींद, भूख, तनाव, पाचन और ऊर्जा जैसी कई प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं. जब हम खुशी वाले हॉर्मोन की बात करते हैं, तो इसका मतलब ऐसे हॉर्मोन से है, जो दिमाग में सकारात्मक भावनाएं बढ़ाते हैं और तनाव कम करते हैं. इनका सही संतुलन हमें शांत, खुश और एनर्जेटिक महसूस कराता है.

खुशी देने वाले मेन हॉर्मोन

डोपामाइन - रिवार्ड और मोटिवेशन हॉर्मोन- डोपामाइन हमारी प्रेरणा, आत्म-संतुष्टि और प्रोडक्टिविटी से जुड़ा है. जब हम कोई काम पूरा करते हैं या कोई लक्ष्य हासिल करते हैं, तो डोपामाइन बढ़ता है, जिससे हमें अच्छा महसूस होता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सेरोटोनिन - मूड और नींद का संतुलन- सेरोटोनिन मूड को स्थिर रखता है. ये नींद, भूख और पाचन को भी नियंत्रित करता है. इसका बढ़ना शरीर में शांति और सुकून की भावना पैदा करता है.

एंडॉर्फिन - नेचुरल पेनकिलर- जब हम हंसते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या कोई पसंदीदा गतिविधि करते हैं, तो एंडॉर्फिन रिलीज होते हैं. ये दर्द कम करते हैं और तुरंत खुशी देते हैं.

ऑक्सीटोसिन - प्यार और भरोसे का हॉर्मोन- ऑक्सीटोसिन को लव हॉर्मोन कहा जाता है. ये अपनापन, भरोसा और लोगों से जुड़ाव बढ़ाता है. परिवार या दोस्तों से गले लगना, पालतू जानवरों के साथ समय बिताना इसके स्तर को बढ़ाता है.

शरीर में खुशी वाले हॉर्मोन कैसे बढ़ाएं?

आरएमएल अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुभाष गिरी बताते हैं कि थोड़े-से जीवनशैली बदलाव से खुशी हॉर्मोन आसानी से बढ़ाए जा सकते हैं.

1. नियमित एक्सरसाइज करें- योग, वॉकिंग, डांस या हल्की गतिविधि भी एंडॉर्फिन को बढ़ाती है और तनाव कम करती है.

2. धूप लें- सुबह की धूप में 15–20 मिनट बैठने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो मूड को तुरंत बेहतर करता है.

3. अच्छी नींद बेहद जरूरी- खराब नींद डोपामाइन और सेरोटोनिन दोनों को कम करती है. इसलिए 7- 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है.

4. खानपान पर ध्यान दें- डार्क चॉकलेट, केले, ड्राईफ्रूट्स, दही, अंडे, ओट्स और विटामिन डी वाले फूड खुशी हॉर्मोन बढ़ाने में मदद करते हैं.

5. अपनों से बात करें- परिवार, दोस्तों या पालतू जानवरों के साथ समय बिताना ऑक्सीटोसिन बढ़ाता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखता है.

6. म्यूजिक, मेडिटेशन और नई हॉबी- पसंदीदा गाना सुनना, ध्यान करना या नई चीजें सीखना डोपामाइन को बढ़ाता है और तनाव कम करता है.

कुछ जरूरी आदतें

रोज 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज सुबह धूप में बैठना स्क्रीन टाइम सीमित करना हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी कम चीनी का सेवन अपनों के साथ अधिक समय नींद की सही दिनचर्या अपनाना

इन आसान उपायों से हम शरीर में खुशी देने वाले हॉर्मोन को प्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Dharmendra Death

पूरे देश को रुला गए ही-मैन! 89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधम, PM मोदी बोले ‘एक युग खत्म’!

CJI Suryakant

CJI सूर्यकांत की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी? 8वें वेतन आयोग के बाद मिलेगी इतनी मोटी रकम

Smriti Mandhana

शादी से पहले बड़ा झटका! स्मृति मंधाना ने हटाया सगाई वाला वीडियो, क्या टूटा रिश्ता?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home