• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bharat Bandh Strike: दिल्ली में 12 फरवरी को हड़ताल; जानिए कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?

Bharat Bandh Strike: 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है. दिल्ली में बैंक, स्कूल, कॉलेज और बाजार प्रभावित हो सकते हैं. आपातकालीन सेवाएं सामान्य रहेंगी. हड़ताल श्रम कानूनों और किसान मुद्दों को लेकर है.

  • Samachaar Desk | 11 Feb 2026 04:52 PM
Bharat Bandh Strike: दिल्ली में 12 फरवरी को हड़ताल; जानिए कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?

Delhi Me Kya Bandh Or Khula: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी, बुधवार को देशभर में हड़ताल हो रही है. इस संयुक्त विरोध में कई बड़े संगठन शामिल हैं, जिनमें संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) प्रमुख हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं और कई जगह नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं. ऐसे में दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज और बाजार कैसे रहेंगे.

बैंकिंग सेवाओं की स्थिति

देश के कई सार्वजनिक बैंक हड़ताल से प्रभावित हो सकते हैं. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और बीईएफआई जैसे संगठनों ने अपने सदस्यों से हड़ताल में शामिल होने को कहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई को भी हड़ताल की जानकारी दी गई है. हालांकि 12 फरवरी को आधिकारिक बैंक अवकाश घोषित नहीं हुआ है. शाखाएं खुल सकती हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण कामकाज सीमित रह सकता है. चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी और शाखा सेवाओं में देरी हो सकती है. एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं, लेकिन तकनीकी या प्रोसेसिंग में मामूली विलंब हो सकता है. निजी बैंकों में कामकाज ज्यादातर सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन यह स्थान के हिसाब से अलग हो सकता है.

स्कूल और कॉलेज

देशव्यापी लेवल पर स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने की कोई एकीकृत घोषणा नहीं हुई है.

कुछ राज्यों में, जैसे केरल, कर्नाटक और ओडिशा, हड़ताल के समर्थन के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं. परिवहन बाधित होने के कारण विद्यार्थियों के लिए आने-जाने में मुश्किल हो सकती है. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संस्थान की आधिकारिक सूचना देखें.

परिवहन और बाजार

हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के कारण सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हो सकता है.

प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में बस सेवाएं और मेट्रो पर असर पड़ सकता है. बाजार और दुकानें कुछ इलाकों में बंद हो सकती हैं. सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम हो सकती है, और कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है.

क्या सेवाएं सामान्य रहेंगी

आपातकालीन सेवाएं जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस और अन्य चिकित्सा सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. हवाई अड्डों पर उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन यातायात बाधित होने की स्थिति में समय से पहले निकलने की सलाह दी जाती है.

आम लोगों के लिए सुझाव

1. बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें.

2. यात्रा से पहले स्थानीय ट्रैफिक और परिवहन अपडेट देखें.

3. स्कूल या कॉलेज की आधिकारिक सूचना की पुष्टि करें.

4. भीड़भाड़ या प्रदर्शन वाले इलाकों से बचें.

कुल मिलाकर, 12 फरवरी की हड़ताल का असर शहर और राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिख सकता है. कुछ जगह सामान्य दिन जैसा माहौल रहेगा, तो कुछ इलाकों में सेवाएं सीमित हो सकती हैं.

हड़ताल के कारण

लेबर कोड का मेन विरोध चार नई लेबर लॉ को लेकर है, जो 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लागू हुई हैं.

उनका कहना है कि नई व्यवस्थाएं कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा और अधिकारों को कमजोर करती हैं. कंपनियों के लिए नियुक्ति और छंटनी की प्रक्रिया आसान हो जाती है. निजीकरण, वेतन संबंधी मुद्दे और सामाजिक सुरक्षा प्रावधान भी संगठन की चिंताओं में शामिल हैं.

संबंधित ख़बरें
Rajpal Yadav Net Worth

Rajpal Yadav Net Worth: फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले राजपाल यादव पर कर्ज का बोझ, कितनी है उनकी नेट वर्थ?

vande mataram new guidelines

Vande Mataram Update: अब पूरे देश में होगा 6 छंद वाला राष्ट्रगीत का सम्मान, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

Samsung Galaxy Unpacked 2026

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग Galaxy S26 का धमाकेदार लॉन्च! जानिए कब आएगा नया फोन...!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home