• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Vande Mataram Update: अब पूरे देश में होगा 6 छंद वाला राष्ट्रगीत का सम्मान, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

Vande Mataram New Guidelines: गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम पर नए निर्देश जारी किए हैं. सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में पूरा 6 छंद वाला राष्ट्रगीत अनिवार्य होगा और खड़ा रहना जरूरी होगा, जबकि सिनेमा हॉल में छूट रहेगी.

  • Samachaar Desk | 11 Feb 2026 03:21 PM
Vande Mataram Update: अब पूरे देश में होगा 6 छंद वाला राष्ट्रगीत का सम्मान, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

Vande Mataram New Guidelines: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों में बताया गया है कि किन मौकों पर राष्ट्रगीत बजाया जाएगा और उस समय लोगों को क्या करना होगा. मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और संवैधानिक संस्थाओं को सूचना भेजी है.

नए नियमों के अनुसार, सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में 'वंदे मातरम' के सभी छह छंद बजाए या गाए जाएंगे. इसका टाइम लगभग 3 मिनट 10 सेकंड बताया गया है. पहले कई स्थानों पर राष्ट्रगीत का केवल कुछ हिस्सा ही गाया जाता था, लेकिन अब पूरा गीत प्रस्तुत करने की बात कही गई है. अगर किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों बजाए जाते हैं, तो पहले 'वंदे मातरम' और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़े रहना होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन जगहों पर खड़ा होना जरूरी

निर्देशों में ये भी साफ किया गया है कि राष्ट्रगीत बजने के समय लोगों को खड़ा रहना जरूरी होगा. खासकर सरकारी कार्यक्रमों और स्कूल सभाओं में यह नियम लागू रहेगा. हालांकि, सिनेमा हॉल में यदि किसी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री के हिस्से के रूप में 'वंदे मातरम' बजाया जाता है, तो वहां लोगों के लिए खड़ा होना जरूरी नहीं होगा. मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की स्थिति में भ्रम की संभावना से बचने के लिए यह छूट दी गई है.

कार्यक्रमों और स्थानों की सूची जारी

गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में उन कार्यक्रमों और स्थानों की सूची भी दी है, जहां राष्ट्रगीत बजाया जा सकता है. इसमें सरकारी आयोजन, शैक्षणिक संस्थानों की सभाएं और अन्य औपचारिक कार्यक्रम शामिल हैं. इन सभी मौकों पर राष्ट्रगीत के दौरान अनुशासन और सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया गया है.

वंदे मातरम का महत्व

'वंदे मातरम' की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी. ये गीत लंबे समय से देश की आजादी के आंदोलन और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा रहा है. हाल के वर्षों में इसकी वर्षगांठ और अन्य राष्ट्रीय अवसरों पर इसे लेकर चर्चा भी होती रही है.

सरकार के इस कदम को राष्ट्रगीत को अधिक औपचारिक रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है. नए निर्देशों के बाद अब सार्वजनिक और सरकारी मंचों पर 'वंदे मातरम' को पूरे रूप में गाने और बजाने पर जोर रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Master Saleem

मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी! पुलिस ने शुरू की जांच

punjab haryana high court

Punjab News: तीन साल की तैनाती नीति पर हाईकोर्ट का बड़ा सवाल! वरिष्ठ पुलिसकर्मी भी होंगे शामिल?

Rajpal Yadav Net Worth

Rajpal Yadav Net Worth: फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले राजपाल यादव पर कर्ज का बोझ, कितनी है उनकी नेट वर्थ?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home