• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Kinara होटल अग्निकांड: HC ने BMC को बताया दोषी, परिजनों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

2015 में मुंबई के कुरला स्थित होटल सिटी किनारा में लगी आग में 8 युवाओं की मौत हुई थी. होटल अवैध रूप से बनाए गए मेजेनाइन फ्लोर पर चल रहा था, जहाँ आग से बचाव के कोई इंतज़ाम नहीं थे और खतरनाक तरीके से LPG सिलेंडर रखे गए थे. बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसे BMC की "घोर लापरवाही" करार देते हुए कहा कि अगर समय पर उचित कार्रवाई की जाती, तो यह हादसा नहीं होता.

  • Sagar | 11 Jun 2025 03:53 PM
Kinara होटल अग्निकांड: HC ने BMC को बताया दोषी, परिजनों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2015 में मुंबई के कुरला इलाके में स्थित होटल सिटी किनारा में लगी आग से मारे गए 8 युवाओं के परिजनों को इंसाफ देते हुए ब्रिहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को हर पीड़ित परिवार को ₹50 लाख (कुल ₹4 करोड़) मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि यह अग्निकांड नगरपालिका की “घोर लापरवाही” का नतीजा था.

क्या था पूरा मामला?

16 अक्टूबर 2015 को होटल सिटी किनारा में अचानक आग लग गई थी, जिसमें 18 से 20 साल की उम्र के 8 युवक और युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. ये सभी होटल के अवैध मेजेनाइन फ्लोर पर खाना खा रहे थे। इस फ्लोर पर फायर सेफ्टी का कोई इंतज़ाम नहीं था और वहां कमर्शियल LPG सिलेंडर भी रखे गए थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बार-बार चेतावनी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं

जांच में सामने आया कि 2012 से 2015 के बीच BMC के स्वास्थ्य अधिकारी होटल की कई बार जांच कर चुके थे और बार-बार नियम उल्लंघन की रिपोर्ट दी थी। इसमें अवैध रसोई, फायर NOC की कमी, गलत जगह सिलेंडर का भंडारण जैसी गंभीर बातें थीं. पुलिस और असिस्टेंट कमिश्नर को भी संभावित खतरे की जानकारी दी गई थी, फिर भी BMC ने लाइसेंस रद्द नहीं किया.

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

न्यायमूर्ति बीपी कोलाबावाला और फिरदौश पी पूनिवाला की डिवीजन बेंच ने कहा कि “अगर BMC ने अपने वैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया होता और सिलेंडर जब्त किए होते, तो यह हादसा कभी नहीं होता.” BMC ने सफाई दी कि पूरी गलती होटल मालिक की थी और मुआवजा सिर्फ दीवानी मुकदमे में तय हो सकता है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है. अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार की सीधी अवहेलना हुई है.

मुआवजे की राशि और वसूली का आदेश

कोर्ट ने हर मृतक के लिए ₹50 लाख की राशि तय करते हुए कहा कि यह सिर्फ आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं बल्कि न्याय और सम्मान का प्रतीक है। BMC को 12 हफ्ते में भुगतान करने का आदेश दिया गया है, वरना उस पर 9% ब्याज भी लगेगा. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि BMC चाहे तो आगे चलकर अन्य जिम्मेदार पक्षों से यह राशि वसूल सकती है.

संबंधित ख़बरें
108 कलशों से अभिषेक के बाद एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानिए वजह

108 कलशों से अभिषेक के बाद एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ? जानिए वजह

bhagwant mann

17 साल बाद जालंधर को मिला बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब, जानिए क्या होगा खास

 मैं राज से प्यार करती हूं, राजा के साथ क्या करूंगी देख लेना... सोनम ने शादी से पहले ही घर में दी थी धमकी

मैं राज से प्यार करती हूं, राजा के साथ क्या करूंगी देख लेना... सोनम ने शादी से पहले ही घर में दी थी धमकी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home