• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

‘मैं हर सीट से...!’ Chirag Paswan का 243 सीटों का चैलेंज, बदलने वाला है Bihar का गणित?

छपरा में नव संकल्प महासभा के मंच से चिराग पासवान ने ऐलान किया कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वे खुद भी मैदान में उतरेंगे.

  • Samachaar Desk | 06 Jul 2025 08:37 PM
‘मैं हर सीट से...!’ Chirag Paswan का 243 सीटों का चैलेंज, बदलने वाला है Bihar का गणित?

छपरा में नव संकल्प महासभा के मंच से लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वो अब केवल सहयोगी नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए मैदान में हैं.

243 सीटों पर लड़ने का दावा

रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान ने मंच से एलान किया कि वो खुद चुनाव लड़ेंगे और लोजपा (रामविलास) राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. चिराग ने कहा, "जब मैं कहता हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा तो इसका मतलब है कि चिराग पासवान सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. हर जगह मेरा प्रतिनिधि खड़ा होगा."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बिहारियों के लिए लड़ाई

चिराग ने भावुक अंदाज में कहा कि उनकी यह लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि "अपने भाइयों, बहनों और माताओं" के भविष्य के लिए है. उनका सपना है एक ऐसा बिहार बनाने का, जो सही मायनों में विकास की राह पर आगे बढ़े.

आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूँ कि हाँ, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को… pic.twitter.com/jWasAURHrS

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 6, 2025

विपक्ष पर तीखा हमला

चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इनहेरिटेंस टैक्स (विरासत कर) को लेकर कहा कि विपक्ष की मंशा साफ नहीं है और वे जनता की संपत्ति पर टैक्स लगाना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि 90 के दशक में जिन लोगों ने बिहार को बर्बादी के रास्ते पर डाला था, वही अब विकास की बातें कर रहे हैं.

डोमिसाइल नीति पर भी बोले

चिराग पासवान ने डोमिसाइल नीति का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार में यह नीति लागू होनी चाहिए. उन्होंने राजद पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में इस नीति को कमजोर किया गया.

कानून व्यवस्था पर सवाल

गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर चिराग ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि "अगर राजधानी पटना के पॉश इलाकों में हत्या हो सकती है, तो ग्रामीण इलाकों में हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है." चिराग के जीजा अरुण भारती पहले ही बयान दे चुके हैं कि चिराग पासवान को एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि वो किसी जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे बिहार के नेता हैं.

संबंधित ख़बरें
एजबेस्टन टेस्ट में फिर बरसी बारिश: भारत जीत से 7 विकेट दूर, इंग्लैंड को 90 ओवर में 536 रन की दरकार

एजबेस्टन टेस्ट में फिर बरसी बारिश: भारत जीत से 7 विकेट दूर, इंग्लैंड को 90 ओवर में 536 रन की दरकार

Mulberry Side Effects

न बीज, न छिलका… सीधा खाइए ये छोटा-सा फल, सेहत को मिलेंगे ये दमदार फायदे!

Soham Parekh

1 लैपटॉप, 34 नौकरियां और गजब की प्लानिंग! भारतीय इंजीनियर का ये Fraud उड़ा देगा आपके होश!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home