• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

“नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!” बिहार में गरजे योगी, RJD प्रत्याशी पर बोला जोरदार हमला!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीवान के रघुनाथपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में रैली की. आरजेडी प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा – “नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!”

  • Samachaar Desk | 29 Oct 2025 01:02 PM
“नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!” बिहार में गरजे योगी, RJD प्रत्याशी पर बोला जोरदार हमला!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है. इसी कड़ी में बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीवान जिले के रघुनाथपुर में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. योगी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए आरजेडी प्रत्याशी को लेकर तीखा बयान दिया — हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा शहाबुद्दीन परिवार की ओर साफ नजर आया.

“नाम भी देखो न... जैसा नाम वैसा काम”

योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा, “मुझे आश्चर्य हुआ जब रघुनाथपुर आया. आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए न सिर्फ पूरे क्षेत्र बल्कि देश और दुनिया में कुख्यात रहा है. नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार कानून व्यवस्था के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, जबकि आरजेडी और उनके सहयोगी हमेशा अपराधियों को संरक्षण देते आए हैं.

“राम भक्तों पर गोलियां चलाती है समाजवादी पार्टी”

सभा में योगी ने आरजेडी और समाजवादी पार्टी दोनों पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा, “आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था. यूपी में समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं. ये वही लोग हैं जो भगवान राम और भारत की संस्कृति के विरोधी हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी और सपा जब भी सत्ता में आती हैं, तो युवाओं की पहचान पर संकट खड़ा कर देती हैं. लेकिन अब “डबल इंजन की सरकार” के कारण बिहार और यूपी के युवा गर्व से सिर ऊंचा कर देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं.

“राम जानकी मार्ग युद्धस्तर पर बन रहा है”

योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हमने 6,100 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या धाम को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले ‘राम जानकी मार्ग’ के निर्माण को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया है. अब बिहार में एयरपोर्ट है, मेडिकल कॉलेज है, इंजीनियरिंग कॉलेज है गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है.”

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सख्त है, और जो बच जाता है, उस पर “यूपी का बुलडोजर” कार्रवाई पूरी कर देता है.

बिहार चुनाव में बढ़ी हलचल

योगी आदित्यनाथ के इस भाषण ने बिहार चुनावी माहौल में नई गर्मी भर दी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी की आक्रामक शैली और हिंदुत्व का मुद्दा एनडीए को ग्रामीण और शहरी दोनों वोट बैंक में फायदा पहुंचा सकता है.

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
nehal

बिग बॉस 19 से बाहर आते ही नेहल चुडासमा का बड़ा खुलासा, फरहाना भट्ट वाले विवाद पर जवाब दिया जवाब

  29 October Rashifal:

राशिफल 29 अक्टूबर 2025- किस राशि पर बरसेगी किस्मत, कौन रहेगा सावधान; जानें आज का भविष्यफल

Punjabi singer Channi

कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर गोलीबारी, बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home