• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

बिग बॉस 19 से बाहर आते ही नेहल चुडासमा का बड़ा खुलासा, फरहाना भट्ट वाले विवाद पर जवाब दिया जवाब

Nehal Chudasama Bigg Boss 19 Interview : बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद नेहल चुडासमा ने बसीर संग रिश्ते, फरहाना विवाद, अमाल मलिक पर पछतावा और तान्या मित्तल की सच्चाई को लेकर किए कई बड़े खुलासे.

  • Samachaar Desk | 28 Oct 2025 09:30 PM
बिग बॉस 19 से बाहर आते ही नेहल चुडासमा का बड़ा खुलासा, फरहाना भट्ट वाले विवाद पर जवाब दिया जवाब

Nehal Chudasama Bigg Boss 19 Interview : टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 से बाहर होते ही नेहल चुडासमा ने अपने सफर और शो में बने रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शो से बाहर होना उनके लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस हफ्ते वे एलिमिनेट हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि वह अपनी परफॉर्मेंस से खुश हैं, लेकिन शो में जो दिखाया गया, उससे वह संतुष्ट नहीं हैं.

नेहल ने कहा कि उनका और बसीर का रिश्ता सिर्फ एक सच्ची दोस्ती थी, न कि कोई लव एंगल. उन्होंने बताया, 'हम दोनों एक-दूसरे को समझते थे, हमारी बॉन्डिंग अच्छी थी, लेकिन ये सिर्फ इमोशनल कनेक्शन था, न कि कोई रोमांटिक रिलेशनशिप.” उन्होंने यह भी कहा कि बसीर बहुत समझदार लड़का है और उसने अपनी मर्जी से दोस्ती की थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फरहाना भट्ट वाले विवाद पर जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर बात करते हुए नेहल ने साफ किया कि उन्होंने फरहाना को कभी ‘वाहियात औरत’ नहीं कहा. उन्होंने बताया कि यह शब्द उन्होंने तान्या और मालती के लिए इस्तेमाल किया था, लेकिन एडिटिंग के कारण बातें उलट कर दिखा दी गईं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ फरहाना को “बेवकूफ इंसान” या “बच्चे जैसी सोच वाली” कहा था.

नेहल ने माना कि उन्हें अमाल मलिक को नॉमिनेशन से बचाने का अफसोस है. उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें भाई जैसा माना था, लेकिन अब जो बातें बाहर आई हैं, उनसे मुझे अपनी इस गलती पर बहुत पछतावा हो रहा है.”

तान्या मित्तल पर किया खुलासा

नेहल ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने ही तान्या मित्तल की असलियत पहचानी थी, लेकिन उस वक्त किसी ने उन पर विश्वास नहीं किया. बाद में जब सच सबके सामने आया, तो उन्हें सुकून मिला कि उनकी बात सही साबित हुई.

वीकेंड का वार में हुई तुलना पर नाराजगी

नेहल ने कहा कि जब वीकेंड का वार में उनके पेजेंट करियर की तुलना तान्या से की गई, तो उन्हें बहुत बुरा लगा. उन्होंने कहा, “मैं सलमान सर का सम्मान करती हूं, इसलिए कुछ नहीं बोली, लेकिन मुझे कई बार अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया. तान्या को अपनी कहानी कहने के लिए मिनटों का वक्त मिलता था और मुझे कुछ सेकंड में जवाब देना पड़ता था.”

अंत में नेहल ने कहा... “शो ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. दोस्ती, भरोसा, गलतफ़हमियां—सबका अनुभव हुआ. लेकिन अब मैं इस सफर को एक सीख की तरह लेती हूं और आगे बढ़ना चाहती हूं.”

संबंधित ख़बरें
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi : कब है देवउठनी एकादशी, इस दिन क्या करें और क्या न करें?

Akshay Navami 2025

Akshay Navami 2025 : सोना-चांदी नहीं, अक्षय नवमी पर इन चीजों की खरीद से खुलेंगे सुख-संपत्ति के दरवाजे

pollution

प्रदूषण से बच्चों की नींद और सेहत पर बढ़ता खतरा, जानें कैसे रखें उनका ध्यान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home