• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

लालटेन युग खत्म, अब विकास का राज! बिहार में गरजे PM मोदी, बोले ‘RJD वालों ने 40 हजार में कराए थे अपहरण’

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस और RJD पर जमकर हमला बोला। कहा — “लालटेन युग के लोग बिजली नहीं दे सकते, जंगलराज में 40 हजार में होता था अपहरण।”

  • Samachaar Desk | 30 Oct 2025 01:30 PM
लालटेन युग खत्म, अब विकास का राज! बिहार में गरजे PM मोदी, बोले ‘RJD वालों ने 40 हजार में कराए थे अपहरण’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को बिहार की एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “लालटेन युग के लोग बिहार को बिजली नहीं दे सकते, जंगलराज के दिन फिर नहीं आने चाहिए.”

बिहार के गौरव को फिर जगाने की बात

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का गौरव बढ़ाना और उसकी संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुंचाना एनडीए की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “जब भारत ज्ञान और विज्ञान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा था, तब बिहार ने इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी. इसलिए विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब बिहार विकसित होगा.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आरजेडी पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने RJD पर तंज कसते हुए कहा, “जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, वो उद्योगों के लिए जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली देंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? और जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज लाएंगे क्या?”

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की नई लकीर खींची है — सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है.

जंगलराज की याद दिलाई

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 2001 के मुजफ्फरपुर अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में हालात इतने खराब थे कि 40 हजार रुपये के लिए किसी का भी अपहरण हो जाता था. उन्होंने कहा, “आप लोग भूल नहीं सकते कि कैसे दिनदहाड़े बच्चों को अगवा कर लिया जाता था, और फिरौती न देने पर उनकी जान ले ली जाती थी. यही था RJD का जंगलराज.”

“कट्टा राज नहीं, विकास चाहिए”

प्रधानमंत्री ने कहा, “जहां कट्टा और क्रूरता का राज चलता है, वहां कानून दम तोड़ देता है. जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन होता है, वहां विकास और सामाजिक न्याय की बात नहीं होती. ऐसे लोग सिर्फ अपने परिवार का भला करते हैं, बिहार का नहीं.”

उन्होंने लोगों से अपील की कि “अब बिहार को फिर से पीछे नहीं जाने देना है, हमें जंगलराज नहीं, विकास का राज चाहिए.”

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
Delhi Airport Smart Expansion

Delhi Airport Smart Expansion: बिना नया टर्मिनल बनाए 20% ज्यादा यात्रियों को संभालने की तैयारी

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: सिर्फ ₹500 में जीतिए 11 करोड़ रुपये तक का इनाम!

UP Weather Update

मोंथा तूफान ने मचाई तबाही! यूपी में बारिश-हवाओं से जनजीवन ठप, अगले 48 घंटे तक रहेगा कहर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home