• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बिहार चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव! आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कियाm सेविकाओं को अब 9,000 और सहायिकाओं को 4,500 रुपये मिलेंगे. प्रदर्शन के बीच आया फैसला.

  • Samachaar Desk | 08 Sep 2025 01:46 PM
बिहार चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव! आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

बिहार में चुनावी माहौल गरमाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने लिखा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर को सुधारने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की भूमिका बेहद अहम है. इसी योगदान का सम्मान करते हुए उनके मानदेय को बढ़ाने का फैसला किया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कितना बढ़ा मानदेय?

सरकार के फैसले के मुताबिक –

1. आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है.

2. आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है.

यानि सेविकाओं को अब 2,000 रुपये और सहायिकाओं को 1,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

आंगनबाड़ी की भूमिका पर नीतीश का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से उनकी सरकार लगातार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के तहत छह तरह की सेवाएं दी जा रही हैं.

इन सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं करती हैं. उनके योगदान को देखते हुए ही मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. नीतीश कुमार का कहना है कि इस कदम से सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा और बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी.

प्रदर्शन के बीच आया ऐलान

आपको बता दें कि 8 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया था. उनका आरोप था कि सरकार उनके साथ शोषणात्मक व्यवहार कर रही है और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है.

प्रदर्शन के बीच ही नीतीश सरकार ने यह बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया, जिससे माना जा रहा है कि सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव खेला है.

सरकार के इस फैसले से लाखों आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सीधा फायदा होगा. साथ ही, चुनावी माहौल में इसे नीतीश कुमार का एक वोट बैंक साधने वाला मास्टरस्ट्रोक भी माना जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Kulgam Encounter

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जबरदस्त मुठभेड़! सेना ने आतंकियों को दिया करारा जवाब, जानें मौजूदा स्थिति

Mehul Choksi

PNB घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चौकसी बेल्जियम से भारत लाया जाएगा, जेल में मिलेगा खास सुरक्षा पैकेज!

Asia Cup 2025

T20 Asia Cup 2025: क्यों टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट नहीं किया, जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home