• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जबरदस्त मुठभेड़! सेना ने आतंकियों को दिया करारा जवाब, जानें मौजूदा स्थिति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन चल रहा, सुरक्षा कड़ी, सैनिक सतर्क, हालात पर नजर बनी हुई है.

  • Samachaar Desk | 08 Sep 2025 11:08 AM
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जबरदस्त मुठभेड़! सेना ने आतंकियों को दिया करारा जवाब, जानें मौजूदा स्थिति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार (8 सितंबर) को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ गुडार वन क्षेत्र में हो रही है. सेना ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक आतंकी मारा गया है. हालांकि अभी ऑपरेशन जारी है और सेना इलाके को पूरी तरह घेरकर तलाशी कर रही है.

सेना ने दी आधिकारिक जानकारी

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस ऑपरेशन की जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की. पोस्ट में लिखा गया, “जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुडार जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर आतंकियों को चुनौती दी गई, जिसके जवाब में गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर घायल हुए हैं. अभियान अभी जारी है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

OP GUDDAR, Kulgam

Based on specific intelligence input by JKP, joint search operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice & @crpf_srinagar in Guddar forest of #Kulgam.

Vigilant troops observed suspicious activity and upon being challenged, terrorists opened fire,… pic.twitter.com/pV3oWW6gor

— Chinar Corps???? - Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 8, 2025

पिछले महीनों में भी बड़ी कार्रवाई

भारतीय सेना ने पिछले दो महीनों में आतंकवादियों पर कई सफल ऑपरेशन किए हैं. जुलाई में सेना ने ऑपरेशन महादेव शुरू किया था. इस दौरान तीन आतंकी मारे गए थे, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे. इसके बाद अगस्त में भी कई जगह एनकाउंटर हुए, जिनमें आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर – सौ से ज्यादा आतंकी ढेर

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस बड़े अभियान में सौ से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को भी तबाह कर दिया था. इस ऑपरेशन ने आतंकियों की कमर तोड़ दी थी और पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को भी कड़ा झटका दिया था.

फिलहाल हालात

कुलगाम के गुडार इलाके में चल रही मौजूदा मुठभेड़ से साफ है कि सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. इलाके में भारी संख्या में जवान तैनात हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. सेना का कहना है कि जब तक सभी आतंकी मारे नहीं जाते, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा.

यह घटना एक बार फिर बताती है कि भारतीय सेना हर स्थिति में तैयार है और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Boney Kapoor

Boney Kapoor Big Announcement: 6 नई फिल्मों से करेंगे इंडस्ट्री में तहलका, 800 करोड़ क्लब की एक्ट्रेस के साथ बनाएंगे धमाकेदार प्रोजेक्ट्स

8 September Horoscope

8 September Horoscope: किस राशि पर भारी पड़ेंगे ग्रह, कौन पाएगा धन-लाभ और किसे झेलनी होगी मुश्किलें?

Shukra Gochar

Shukra Gochar 2025: 15 सितंबर से खुलेंगे राजयोग के दरवाजे, इन 6 राशियों की रातों-रात बदल सकती है किस्मत!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home