• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Election 2025: NDA में सीटों का ड्रामा, JDU-भाजपा-एलजेपी की पहली झलक आइ सामने!

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल होने के करीब, JDU 102, BJP 101 और एलजेपी (R) 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. जानें पूरा फॉर्मूला और राजनीतिक हलचल.

  • Samachaar Desk | 23 Sep 2025 01:02 PM
Bihar Election 2025: NDA में सीटों का ड्रामा, JDU-भाजपा-एलजेपी की पहली झलक आइ सामने!

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी हलचल है. सूत्रों की मानें तो गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है. खबर है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) लगभग 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगभग 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

चिराग पासवान की पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी-आर), को 20 सीटें मिल सकती हैं, जिसमें बाद में 1 एमएलसी और 1 राज्यसभा सीट का प्रावधान भी हो सकता है. इसके अलावा, हम (RLM) को लगभग 10-10 सीटें मिलने की संभावना है. हालांकि, अंतिम घोषणा में एक-दो सीटों में बदलाव या अदला-बदली की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

संतोष सुमन का बयान

हाल ही में मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि अगले दस दिनों में सीटों का बंटवारा औपचारिक रूप से कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिराग पासवान को उनके सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी और किसी भी घटक दल के नाराज होने की संभावना नहीं है. पटना में होने वाली कांग्रेस की बैठक को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस को समझ आ गया है कि पिछलग्गू बनने से कुछ हासिल नहीं होगा. अगर कांग्रेस को सद्बुद्धि आई है, तो उनका स्वागत किया जाएगा.

ज्यादा सीटों की मांग और गठबंधन में खींचतान

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी मुखिया जीतनराम मांझी ने भी ज्यादा सीटों की डिमांड की थी. उन्होंने हम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड कराने का हवाला देते हुए एनडीए में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की. इसके अलावा, अन्य घटक दलों में भी सीटों के बंटवारे को लेकर हल्की खींचतान देखी गई. इस वजह से अब सभी की नजरें एनडीए द्वारा औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं.

पिछला चुनाव और एनडीए की स्थिति

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में JDU ने 243 विधानसभा सीटों में 115 और BJP ने 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (सेक्युलर) को 7 सीटें मिली थीं और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इस बार भी JDU और BJP गठबंधन की मजबूत स्थिति में हैं और सीटों के बंटवारे के साथ एनडीए चुनाव में जोरदार दावेदारी पेश करने की तैयारी में है.

संबंधित ख़बरें
Punjab Police

अमृतसर पुलिस ने हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार

Afghan teen landing gear

दिल्ली पहुँचा अफगानी लड़का विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर

Rekha Gupta

हरि नगर में बनेगा दिल्ली का पहला मल्टीलेवल ई-बस डिपो

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home