• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

हरि नगर में बनेगा दिल्ली का पहला मल्टीलेवल ई-बस डिपो

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो साल में बनने वाले मल्टीलेवल इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास किया। यह डिपो करीब 420 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा

  • Saurabh | 23 Sep 2025 12:36 PM
हरि नगर में बनेगा दिल्ली का पहला मल्टीलेवल ई-बस डिपो

नवरात्र के पहले दिन दिल्ली सरकार ने राजधानी को नई सौगात दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेस्ट दिल्ली के हरि नगर में एक आधुनिक मल्टीलेवल इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास किया। यह डिपो उसी जगह बनाया जाएगा, जहां फिलहाल पुराना हरि नगर बस डिपो संचालित हो रहा था। करीब 420 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह डिपो अगले दो सालों में तैयार हो जाएगा। इसमें लगभग 400 इलेक्ट्रिक बसें पार्क की जा सकेंगी।

सेवा पखवाड़ा के तहत शुरुआत

यह शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा-2025’ के तहत किया गया। मौके पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को साफ, सस्ती, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था देना है। यह डिपो न केवल बसों के लिए है, बल्कि ग्रीन और क्लीन दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पार्किंग और कमर्शियल एरिया

इस डिपो को आत्मनिर्भर मॉडल पर तैयार किया जाएगा। यहां करीब 2 लाख वर्ग फुट का कमर्शियल एरिया बनेगा, जिसमें रिटेल स्पेस और अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। इससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा और लागत भी पूरी हो पाएगी। बसों के अलावा यहां 324 कारों और 104 टू-व्हीलर पार्क करने की सुविधा भी होगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

डिपो में सिर्फ बस पार्किंग ही नहीं, बल्कि कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। लगभग 26,000 वर्ग फुट में डीटीसी का ऑफिस और कर्मचारियों के लिए डॉरमेट्री बनाई जाएगी। साथ ही, पर्यावरण के अनुकूल कई व्यवस्थाएं भी होंगी:

500 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट

170 KLD क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

ऊर्जा बचाने वाले एल्युमिनियम लूवर

प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन की सुविधा

यह पूरी बिल्डिंग GRIHA 3-स्टार रेटिंग के मानकों के अनुसार बनाई जाएगी, ताकि ऊर्जा की खपत कम हो और पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे।

यह परियोजना आने वाले समय में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

संबंधित ख़बरें
CM Mann

तरनतारन और बरनाला में शुरू हुआ 10 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

Punjab Police

अमृतसर पुलिस ने हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार

Afghan teen landing gear

दिल्ली पहुँचा अफगानी लड़का विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home