• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

500 साल का इंतजार खत्म! अयोध्या में फहराया गया धर्म ध्वज… PM बोले ‘आज सदियों की वेदना विराम पा रही है!’

Ram Mandir: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ऐतिहासिक धर्म ध्वज फहराया गया. पीएम मोदी ने इसे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया और कहा, “सदियों की वेदना आज विराम पा रही है.” इस दिव्य उत्सव के हर महत्वपूर्ण क्षण को जानें.

  • Samachaar Desk | 25 Nov 2025 12:54 PM
500 साल का इंतजार खत्म! अयोध्या में फहराया गया धर्म ध्वज… PM बोले ‘आज सदियों की वेदना विराम पा रही है!’

अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज फहराया गया एक ऐसा क्षण जिसने सिर्फ रामनगरी ही नहीं, पूरे देश को भावनाओं से भर दिया. वैदिक मंत्रों और पवित्र अभिजीत मुहूर्त में हुए इस ध्वजारोहण ने रामभक्तों के हृदय में नई उमंग जगाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम को प्रणाम करते हुए इसे भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया.

500 वर्षों की तपस्या का फल

पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सदियों पुरानी वेदना का अंत है. उन्होंने इसे उस यज्ञ की पूर्णाहुति कहा जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक आस्था के बल पर प्रज्ज्वलित रही. प्रधानमंत्री ने कहा, “सदियों का संकल्प आज सिद्ध हो रहा है. यह ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है, संतों की साधना और समाज के सहयोग की परिणति है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धर्म ध्वज पर अंकित भगवा रंग, सूर्यवंश की परंपरा दर्शाता ओम्, और कोविदार वृक्ष—सभी रामराज्य के मूल्यों का प्रतीक हैं. यह ध्वज आने वाले युगों तक रामलला की भूमि की पहचान बनकर दुनिया के करोड़ों भक्तों को जोड़ता रहेगा.

धर्म ध्वज: दर्शन का माध्यम, प्रेरणा का प्रतीक

पीएम मोदी ने कहा कि कई लोग शारीरिक रूप से मंदिर नहीं आ पाते, लेकिन दूर से ध्वज को नमन करने मात्र से उन्हें भगवान राम का आशीर्वाद मिल जाता है. उनके अनुसा, “यह ध्वज दूर से ही रामलला के जन्मस्थान का दर्शन कराएगा और उनके आदर्शों को युगों तक पहुंचाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि यह ध्वज मंदिर के ध्येय—संपूर्ण मानवता के कल्याण—का प्रतिनिधित्व करता है.

विकसित भारत का संकल्प और राम का आदर्श

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने रामराज्य की अवधारणा को आधुनिक भारत की जरूरतों से जोड़ा. उन्होंने कहा कि राम लोगों को उनके वंश या कुल से नहीं, बल्कि भक्ति और मूल्यों से आंकते थे. इसलिए भारत भी उसी आदर्श पर आगे बढ़ रहा है—

महिलाओं, दलितों, युवाओं, वंचित वर्गों

हर किसी को विकास के केंद्र में रखकर. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक और हर वर्ग सामूहिक प्रयास करे.

अयोध्या: रामायण के पात्रों की एक जीवंत भूमि

प्रधानमंत्री ने बताया कि नए मंदिर परिसर में सप्तस्थली बनाई गई है, जहाँ निषादराज, शबरी माता, महर्षि वशिष्ठ, अहल्या, महर्षि अगस्त्य, तुलसीदास और विश्वामित्र की छाया एक साथ विराजमान हैं. जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं इस सत्य को दर्शाती हैं कि बड़े संकल्प छोटे प्रयासों से ही पूरे होते हैं. उन्होंने कहा, “राम जब वनवास से लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बने भारत को भी सामूहिक शक्ति से ही विकसित बनाया जा सकता है.”

नया युग, नई चेतना

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि आज का दिन सिर्फ धर्म ध्वज फहराए जाने का दिन नहीं, बल्कि अपने भीतर के राम को जागृत करने का अवसर है. “25 नवंबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारी विरासत पर गर्व का क्षण है. यह ध्वज आने वाली हजार वर्षों की नींव मजबूत करने का संकल्प है.” अयोध्या आज फिर से एक नई सांस्कृतिक चेतना की जन्मस्थली बन गई है—जहाँ धर्म, मूल्य और विकास साथ खड़े हैं.

संबंधित ख़बरें
Justice Suryakant

भारत को मिला नया CJI! कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जिनके फैसलों ने बदल दी कई राज्यों की तस्वीर?

dharmendra

सिनेमा के ‘गबरू’; बिजनेस के ‘धुरंधर’! धर्मेंद्र चलाते थे ये दो चर्चित होटल ब्रैंड

Dharmendra

धर्मेंद्र की डिजिटल दुनिया का सच! सोशल मीडिया पर इतने करोड़ दिलों पर था उनका राज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home