• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

‘लालू-कांग्रेस होती तो धारा 370 कभी नहीं हटती!’ बिहार में गरजे अमित शाह, जानें क्या कुछ कहा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले दरभंगा में अमित शाह ने कांग्रेस और लालू यादव पर तीखा हमला किया. बोले— “अगर कांग्रेस-लालू की सरकार होती तो कभी नहीं हटती धारा 370.”

  • Samachaar Desk | 29 Oct 2025 02:34 PM
‘लालू-कांग्रेस होती तो धारा 370 कभी नहीं हटती!’ बिहार में गरजे अमित शाह, जानें क्या कुछ कहा

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बयान और जनसभाएं तेज़ हो गई हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को दरभंगा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया.

कांग्रेस और लालू कंपनी होती तो धारा 370 नहीं हटती

अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस और लालू यादव की “कंपनी” का बस चलता, तो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटती. उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां इस धारा को बचाकर रखती रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया. शाह बोले, “एक वक्त था जब आतंकी देश की भूमि को लहूलुहान कर जाते थे, कोई जवाब नहीं देता था. आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“रामलला को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर दिलाया”

शाह ने मिथिला और बिहार के गौरव को याद करते हुए कहा, “हमने मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया, मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया, मखाना बोर्ड बनाया और सीता माता का भव्य मंदिर बन रहा है.” उन्होंने कहा कि 500 साल से रामलला टेंट में थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाकर करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा किया.

पीएफआई और आतंकवाद पर सख्त रुख

गृहमंत्री ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय इस संगठन को खुली छूट थी. “पीएम मोदी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाया और 100 से अधिक ठिकानों पर रेड कर पूरी जमात को जेल में डाल दिया.” उन्होंने कहा, “जब तक भाजपा का एक भी सांसद जिंदा है, तब तक कोई भी पीएफआई वाला जेल से बाहर नहीं आएगा.”

गरीबों और किसानों के लिए मोदी सरकार की योजनाएं

अमित शाह ने जनता से कहा कि मोदी सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है. उन्होंने गिनाया —

हर गरीब परिवार के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज (आयुष्मान भारत योजना)

हर किसान को ₹6,000 सालाना सहायता (पीएम किसान सम्मान निधि)

हर घर को छत और 8 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त अनाज (पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना)

शाह ने कहा कि मोदी जी का संकल्प है — “गरीब का घर, किसान का मान और आतंक पर प्रहार.”

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

“नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!” बिहार में गरजे योगी, RJD प्रत्याशी पर बोला जोरदार हमला!

Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेंगी शहनाइयां! जानिए कब से शुरू होंगे 2025 के शुभ विवाह मुहूर्त

Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी! ‘भाभी जी घर पर हैं’ में फिर दिखेंगी पुरानी अंगूरी भाभी? जानिए क्या होगा शुभांगी अत्रे का

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home