• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

देश के कई हिस्सों में एयरटेल का सर्वर डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट पर पड़ा असर

देशभर में Airtel का नेटवर्क डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित। कंपनी ने कहा- तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ठीक कर सेवाएं बहाल की जाएंगी।

  • Saurabh | 18 Aug 2025 06:02 PM
देश के कई हिस्सों में एयरटेल का सर्वर डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट पर पड़ा असर

सोमवार, 18 अगस्त को एयरटेल के लाखों ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब कंपनी का नेटवर्क अचानक डाउन हो गया। इस कारण लोगों को कॉल करने, कॉल रिसीव करने और इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत आई। शुरुआत में समस्या दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी इसका असर दिखा।

तकनीकी खामियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Down Detector के अनुसार, शाम 4:30 बजे तक एयरटेल की करीब 3,600 से ज्यादा सेवाओं में बाधा दर्ज की गई। हालांकि एक घंटे के अंदर ही यह संख्या घटकर 2,000 से कम रह गई। इसका मतलब था कि कंपनी लगातार सुधार करने की कोशिश कर रही थी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (Twitter) पर यूज़र्स ने एयरटेल की सेवाओं को लेकर अपनी शिकायतें लिखनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने लिखा कि वे न कॉल कर पा रहे हैं, न ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। इस पर एयरटेल ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने आधिकारिक हैंडल से कहा – "हमारे नेटवर्क में फिलहाल दिक्कत आ रही है। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने और सेवाएं बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है। आपको हुई परेशानी के लिए हमें खेद है।"

Down Detector के आंकड़ों में भी यही दिखा कि सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी थी। इसके बाद सिग्नल की समस्या और मोबाइल इंटरनेट का मुद्दा सामने आया।

X पर #AirtelDown ट्रेंड करने लगा और हजारों लोगों ने शिकायतें शेयर कीं। एक यूज़र ने लिखा – “एयरटेल सेवाएँ पूरी तरह ठप हैं। कॉल या मैसेज करना भी संभव नहीं है। यह गंभीर समस्या है, कृपया तुरंत इसे ठीक करें।”

एक अन्य यूज़र ने लिखा – “अगर आप एयरटेल यूज़र हैं और कॉल नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराइए मत। यह सिर्फ आपके फोन की दिक्कत नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क में समस्या है।”

हालांकि, कुछ यूज़र्स का मानना था कि यह दिक्कत सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के कई हिस्सों में एयरटेल नेटवर्क ठप हो गया। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि उनकी टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

संबंधित ख़बरें
Ganieve Kaur

पंजाब विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को आय से अधिक संपत्ति मामले में भेजा समन

CM Yogi

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, दबंगों को जमीन कब्जा न करने की दी चेतावनी

Yamuna river water level Delhi

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड से छोड़ा गया 1.78 लाख क्यूसेक पानी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home