• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड से छोड़ा गया 1.78 लाख क्यूसेक पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.24 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। पिछले दो दिन बारिश न होने के बावजूद हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

  • Saurabh | 18 Aug 2025 05:48 PM
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड से छोड़ा गया 1.78 लाख क्यूसेक पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और दिल्ली के वजीराबाद व ओखला बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

सोमवार को दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.24 मीटर तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार 204.5 मीटर को चेतावनी स्तर माना जाता है, जबकि 205.30 मीटर पर इसे खतरे का निशान कहा जाता है। यानी फिलहाल यमुना खतरे के स्तर पर पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से करीब 49,604 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा वजीराबाद बैराज से 39,470 क्यूसेक और ओखला बैराज से 68,025 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यही पानी धीरे-धीरे दिल्ली की ओर बढ़ रहा है और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा रहा है।

इस सीजन में पहली बार हथिनीकुंड बैराज से एक ही बार में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अनुमान है कि यह पानी 19 अगस्त तक दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। रविवार को भी हथिनीकुंड बैराज से अलग-अलग समय पर लगातार पानी छोड़ा गया। सुबह 8 बजे 44,787 क्यूसेक, 11 बजे 81,353 क्यूसेक, 12 बजे 91,985 क्यूसेक, 2 बजे 1,04,306 क्यूसेक और 3 बजे 1,28,280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम 4 बजे तो यह आंकड़ा 1,78,996 क्यूसेक तक पहुंच गया।

इतना भारी पानी छोड़े जाने के बाद अब प्रशासन अलर्ट पर है। पिछली बार जुलाई 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था, जब हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और दिल्ली में भयंकर बाढ़ आ गई थी। इस बार भी खतरा बढ़ रहा है और यमुना के किनारे बसे इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित ख़बरें
CM Mann

CM भगवंत मान ने चमकौर साहिब में सरकारी अस्पताल का किया उद्घाटन, विपक्ष पर बोला हमला

Ganieve Kaur

पंजाब विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को आय से अधिक संपत्ति मामले में भेजा समन

CM Yogi

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, दबंगों को जमीन कब्जा न करने की दी चेतावनी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home