• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, दबंगों को जमीन कब्जा न करने की दी चेतावनी

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और किसी भी दबंग को ऐसा करने न दिया जाए।

  • Saurabh | 18 Aug 2025 05:15 PM
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी 200 लोगों की समस्याएं, दबंगों को जमीन कब्जा न करने की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का तुरंत और संतोषजनक समाधान किया जाए।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है और किसी भी हाल में अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अगर किसी गरीब की जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान होना चाहिए।

इस दौरान एक महिला ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। इस पर सीएम योगी ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन को तुरंत खाली कराया जाए और आगे से ऐसी घटना दोबारा न हो, इसकी व्यवस्था की जाए।

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में देरी न हो और जल्द से जल्द इलाज से जुड़ा खर्च और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेजा जाए।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निपटारा पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और पीड़ित की मदद करना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है।

संबंधित ख़बरें
Mumbai Rain

मुंबई में मूसलाधार बारिश तीसरे दिन जारी, IMD ने रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात ठप

CM Mann

CM भगवंत मान ने चमकौर साहिब में सरकारी अस्पताल का किया उद्घाटन, विपक्ष पर बोला हमला

Ganieve Kaur

पंजाब विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को आय से अधिक संपत्ति मामले में भेजा समन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home