• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

PM मोदी के सचिव पहुंचे घटनास्थल, ब्लैक बॉक्स और CVR से मिल सकता है ‘क्रैश’ का सच!

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अब तेज़ हो गई है. सोमवार को बोइंग कंपनी के विशेषज्ञ अहमदाबाद पहुंचे, ताकि हादसे की बारीकियों की तकनीकी जांच की जा सके.

  • Sagar | 16 Jun 2025 11:47 AM
PM मोदी के सचिव पहुंचे घटनास्थल, ब्लैक बॉक्स और CVR से मिल सकता है ‘क्रैश’ का सच!

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अब तेज़ हो गई है. सोमवार को बोइंग कंपनी के विशेषज्ञ अहमदाबाद पहुंचे, ताकि हादसे की बारीकियों की तकनीकी जांच की जा सके. यह हादसा उस वक्त हुआ जब लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (VT-ANB) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज के कैंपस पर आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ एक यात्री, सीट नंबर 11A पर बैठी महिला, जिंदा बची है। ज़मीन पर मौजूद करीब 30 लोगों की भी जान गई है.

तकनीकी जांच और मेंटेनेंस हिस्ट्री

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह विमान जून 2023 में ‘सी चेक्स’ (Comprehensive Maintenance Checks) से गुजरा था और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी। एयर इंडिया के बेड़े में 26 पुराने बोइंग 787-8 विमान और सात 787-9 शामिल हैं. हादसे के बाद डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने सभी बोइंग 787-8/9 विमानों की सुरक्षा जांच को और सख्त करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला

हादसे के बाद बचाव टीम को पहले ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) मिला था, जो डॉक्टरों के हॉस्टल की छत पर पाया गया. रविवार को जांच अधिकारियों ने पुष्टि की कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी मिल चुका है. यह रिकॉर्डर हादसे के समय पायलट्स के बीच हुई बातचीत और अन्य साउंड्स को रिकॉर्ड करता है, जिससे जांच में असली कारणों का पता लगाया जा सकेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. यह हादसा न केवल तकनीकी स्तर पर, बल्कि विमानन सुरक्षा के प्रति हमारी तैयारियों पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है. अब सभी की निगाहें DGCA और Boeing की संयुक्त रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे असल वजहों का खुलासा हो सके.

संबंधित ख़बरें
Krrish 4

ऋतिक की ‘कृष 4’ में के-पॉप का तड़का? जैक्सन वांग ने तोड़ी चुप्पी!

Shivangi Joshi Kushal Tandon Breakup

शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप! 5 महीने से थे अलग, अब पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

 rain alert today

अगले 24 से 48 घंटे में इन राज्यों में मानसून की एंट्री तय, जानें अपने शहर का हाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home