• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अगले 24 से 48 घंटे में इन राज्यों में मानसून की एंट्री तय, जानें अपने शहर का हाल

भीषण गर्मी से झुलस रहे भारत के कई हिस्सों में अब राहत की बौछारें शुरू हो चुकी हैं. मानसून ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है और देश के 16 राज्यों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है.

  • Sagar | 16 Jun 2025 11:38 AM
अगले 24 से 48 घंटे में इन राज्यों में मानसून की एंट्री तय, जानें अपने शहर का हाल

Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब राहत की खबर है। 15 जून से मानसून के प्रवेश की शुरुआत मानी जाती है, और मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी रविवार से ही कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच मौसम को लेकर किन राज्यों में कब बारिश होने की संभावना है आइए जानते हैं...

राजस्थान: झमाझम बारिश से जलमग्न शहर

राजस्थान में मानसून से पहले ही बादलों की गर्जना और मूसलधार बारिश का सिलसिला तेज हो गया है. जयपुर, जोधपुर समेत 14 जिलों में रविवार को जोरदार बारिश हुई. आज भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मध्य प्रदेश: 48 घंटे में मानसून की धमाकेदार एंट्री

एमपी में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है. अगले दो दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है. फिलहाल, प्री-मानसून के चलते पूरे राज्य में आंधी और बारिश का दौर जारी है। खासकर नरसिंहपुर और डिंडौरी में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश: तपती गर्मी में राहत की फुहार

यूपी में गर्म हवाओं से तप रहे लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं. आज राज्य के 62 जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून को गोरखपुर की ओर से मानसून यूपी में प्रवेश करेगा, जिससे मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल जाएगा.

दिल्ली-एनसीआर: सुबह की बौछारों से राहत, लेकिन तापमान बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन तापमान अब भी 41.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. लोगों को उमस से फिलहाल निजात नहीं मिली है, लेकिन मानसून की दस्तक का इंतज़ार जरूर बढ़ गया है.

दक्षिण भारत में हाई अलर्ट: स्कूल-कॉलेज बंद

केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का कहर जारी है. केरल के मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर में जलस्तर बढ़ने और तेज बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है. उधर, कर्नाटक में भी उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में रेड अलर्ट के चलते सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है.

नतीजा साफ है - देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है या होने वाली है. इसके साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने, पेड़ उखड़ने और स्कूल बंद होने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। आने वाले कुछ दिन देशभर में मौसम के कई रंग दिखाएंगे – कहीं राहत, तो कहीं आफत.

संबंधित ख़बरें
blouse designs

ब्लाउज में हुक लगवाएं या बटन? सही चॉइस नहीं की तो लुक हो जाएगा खराब!

Krrish 4

ऋतिक की ‘कृष 4’ में के-पॉप का तड़का? जैक्सन वांग ने तोड़ी चुप्पी!

Shivangi Joshi Kushal Tandon Breakup

शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप! 5 महीने से थे अलग, अब पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home