गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र अपनी जान बचाने के लिए हॉस्टल की बालकनी से कूदते नजर आ रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट, जिसमें 242 लोग सवार थे, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद कॉलेज परिसर से टकरा गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के बाद हॉस्टल की निचली मंजिलों में आग लग गई, जिससे छात्र घबराकर ऊपर की मंजिलों से बेडशीट से रस्सी बनाकर नीचे उतरने लगे। कुछ छात्र रेलिंग से लटकते हुए भी दिखे। हादसे से इलाके में चीख-पुकार मच गई। यह आग विमान के टकराने से लगी थी।
प्लेन क्रैश के वक्त के रोंगटे खड़े दे ऐसे कुछ और वीडियो सामने आये है.
— Janak Dave (@dave_janak) June 17, 2025
जहाँ मेडिकल हॉस्टल के छात्र खिड़कियों से अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे है.#AhmedabadPlaneCrashTragedy | #Ahmedabad | #BJMedicalCollege | @MrSinha_ | @vijaygajera | @AdityaRajKaul | @TimesAlgebraIND pic.twitter.com/qe8tM71Zhg
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हुआ। 242 लोगों में से सिर्फ एक यात्री – विश्वास कुमार रमेश – चमत्कारिक रूप से बच पाए। इस दुर्घटना में जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी मौत हो गई, जिनमें पांच MBBS छात्र शामिल थे।
हादसे के एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति, 45 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह धुएं और मलबे के बीच संघर्ष करते हुए बाहर निकलते दिख रहे हैं। उनकी जीवित बचने की कहानी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मुताबिक, अब तक डीएनए परीक्षण से 144 मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 101 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शवों की स्थिति गंभीर रूप से जलने या क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान के लिए डीएनए टेस्ट जरूरी था।
हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।
यह हादसा देश के लिए एक बड़ा सदमा है और इससे जुड़ी हर नई जानकारी लोगों के दिल को झकझोर रही है।
Copyright © 2026 The Samachaar
