• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Career

मोबाइल कवर बेचते-बेचते NEET में 549 नंबर ले आया ये लड़का, रोहित की कहानी सुन आंखें भर आएंगी

झारखंड के जमशेदपुर निवासी रोहित कुमार ने दो बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी. मोबाइल कवर की दुकान पर काम करते हुए पढ़ाई जारी रखी और तीसरे प्रयास में NEET 2025 में 549 अंक हासिल कर सफलता पाई.

  • Sagar | 17 Jun 2025 01:38 PM
मोबाइल कवर बेचते-बेचते NEET में 549 नंबर ले आया ये लड़का,  रोहित की कहानी सुन आंखें भर आएंगी

झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले रोहित कुमार की कहानी लाखों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है. बेहद साधारण और आर्थिक रूप से संघर्षशील परिवार से आने वाले रोहित ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत लगातार की जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता.

NEET UG 2025 परीक्षा में रोहित ने 720 में से 549 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12,484 और कैटेगरी रैंक 1,312 प्राप्त की है. यह उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि यह सफलता रोहित को तीसरे प्रयास में मिली. पहले दो बार वे असफल रहे थे. सोशल मीडिया पर रोहित का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी खूब तारीफ की जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

असफलताओं से नहीं डिगा आत्मविश्वास

रोहित के लिए यह सफर आसान नहीं था. दो बार असफलता मिलने के बाद जहां कई छात्र उम्मीद खो देते हैं, वहीं रोहित ने हार नहीं मानी. उन्होंने ठान लिया था कि जब तक सफलता नहीं मिलती, तब तक रुकना नहीं है. NEET जैसे कठिन मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी के साथ-साथ रोहित मोबाइल कवर की दुकान पर काम भी करते थे. सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई शुरू करते, फिर 8 बजे दुकान चले जाते और दोपहर में लौटकर पूरे दिन-रात NEET की तैयारी में जुट जाते. यह अनुशासन और मेहनत ही है जिसने रोहित को आज इस मुकाम तक पहुँचाया है.


वायरल हुई कहानी

जब परीक्षा परिणाम आया और रोहित की मेहनत रंग लाई, तो उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मशहूर ऑनलाइन शिक्षक और फिजिक्स वाला के संस्थापक आलख पांडे ने खुद रोहित से मिलकर उन्हें बधाई दी. दोनों की बातचीत के वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं और लाखों छात्र रोहित को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं. रोहित कहते हैं, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इतनी अच्छी रैंक मिलेगी. मेरा तो बस एक सरकारी कॉलेज पाने का सपना था. उनकी यह विनम्रता, मेहनत और संघर्ष आज देशभर के युवाओं को यह सिखा रही है कि असफलताएं अंत नहीं होतीं, बल्कि एक नए प्रयास की शुरुआत होती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आलख पांडे रोहित के घर जाते हैं खाना- पीना खाते हैं और उससे पढ़ाई के बारे में पूछते हैं कि कैसे तुमने कर दिखाया इतना ही वीडियो में वो रोहित के माता पिता से कहते हैं अब रोहित की जिम्मेदारी मेरी है और इसका खर्चा मैं अब दूंगा.

संबंधित ख़बरें
Ludhiana West by-election

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग का अनोखा कदम, वोटर्स को मिलेगी ये सुविधा

sheetal haryanvi model

कबूल है जुर्म! शीतल का कातिल निकला BF, 2 बच्चों के बाप को चुभ गई थी ये बात इसलिए...

Cycle चला रहे थे डिप्टी CM, लेकिन सीढ़ियों ने गिरा दिया! देखें VIDEO

Cycle चला रहे थे डिप्टी CM, लेकिन सीढ़ियों ने गिरा दिया! देखें VIDEO

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home