अहमदाबाद विमान दुर्घटना की घटनाओं के बाद एयर इंडिया की दो और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है।
17 जून 2025 मंगलवार को एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। एक फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और दूसरी दिल्ली से पेरिस दोनों में तकनीकी खराबी पाई गई, जिस वजह से उड़ानें नहीं भरी जा सकीं। इसके अलावा, लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली एक-एक फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयर इंडिया की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स मंगलवार को तकनीकी कारणों से रद्द करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली से दुबई (AI915), वियना (AI153), पेरिस (AI143), अहमदाबाद से लंदन (AI159), बेंगलुरु से लंदन (AI133) और मुंबई से सैन फ्रांसिस्को (AI179) जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।
इनमें से अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI159 की उड़ान, पिछली घातक दुर्घटना के बाद पहली थी, जिसे मंगलवार दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई।
एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्हें होटल में ठहरने की सुविधा दी जा रही है और चाहें तो टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस किया जाएगा या नई तारीख पर बिना चार्ज के टिकट बुक किया जा सकता है।
एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल में रुकने की व्यवस्था की है और उन्हें विकल्प के रूप में या तो पूरी टिकट राशि की वापसी या मानार्थ नई बुकिंग का प्रस्ताव दिया गया है। इसके चलते पेरिस से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI142 को भी रद्द करना पड़ा।
यह मंगलवार को एयर इंडिया की रद्द की गई दूसरी उड़ान थी। इससे पहले, अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI159 को भी रद्द किया गया था। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि विमान की उपलब्धता और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते अतिरिक्त सुरक्षा जांचों के कारण लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की सीमित उपलब्धता के कारण विमान को लंबे समय तक रोकना पड़ा, जिससे अन्य निर्धारित उड़ानें प्रभावित हुईं।
इन रद्द उड़ानों से यात्रियों में चिंता है, लेकिन एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि सभी जरूरी सुरक्षा जांचें पूरी सावधानी से की जा रही हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Copyright © 2026 The Samachaar
