• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

आतंकवाद पर पीएम मोदी के चेतावनी के एक दिन बाद, J-K के शोपियां में मुठभेड़ में ढेर किए 3 आतंकी

पहलगाम का बदला पूरा! मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए।

  • Saurabh | 13 May 2025 03:00 PM
आतंकवाद पर पीएम मोदी के चेतावनी के एक दिन बाद, J-K के शोपियां में मुठभेड़ में ढेर किए 3 आतंकी

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ शोपियां के केलर इलाके के शुकरू वन क्षेत्र में हुई।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में दो की पहचान हो चुकी है। एक का नाम शाहिद कुट्टे है, जो चोटीपोरा हीरपोरा, शोपियां का रहने वाला था। वह लश्कर-ए-तैयबा का ए कैटेगरी का आतंकी था और कई हमलों में शामिल था, जैसे 2024 में श्रीनगर के डेनिश रिसॉर्ट पर हमला, जिसमें जर्मन पर्यटक घायल हुए थे, और एक भाजपा सरपंच की हत्या।

OPERATION KELLER

On 13 May 2025, based on specific intelligence of a #RashtriyasRifles Unit, about presence of terrorists in general area Shoekal Keller, #Shopian, #IndianArmy launched a search and destroy Operation. During the operation, terrorists opened heavy fire and fierce… pic.twitter.com/KZwIkEGiLF

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 13, 2025


दूसरे आतंकी की पहचान अदनान शफी डार के रूप में हुई है, जो शोपियां के वंदुना मेल्होरा का निवासी था। वह 2024 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और श्रेणी सी का आतंकी था। वह भी गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या में शामिल था।

तीसरे मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली और सुबह 8 बजे अभियान शुरू किया गया।

इसके साथ ही पुलवामा जिले में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों के बारे में जानकारी देने पर 20 लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच और नाम जारी किए हैं – हुसैन थोकर, तल्हा भाई (अली भाई) और हासिम मूसा (सुलेमान)। सभी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।

यह मुठभेड़ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई है, जिसमें पाकिस्तान में जैश और लश्कर के कई आतंकी ठिकानों पर हमले कर करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल  यानी सोमवार को रात 8 बजे अपने संबोधन में कहा था कि भारत अब आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकारों में कोई फर्क नहीं करेगा और सभी को एक जैसा जवाब देगा। यह बयान उस सैन्य कार्रवाई के बाद सामने आया है, जिसमें भारत ने पिछले महीने पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

संबंधित ख़बरें
Jammu Kashmir

पहलगाम हमले के गुनहगारों पर शोपियां में कहर, एक ढेर; दो अब भी घेरे में

पंजाब में जहरीली शराब से कोहराम: 15 की मौत, CM मान ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

पंजाब में जहरीली शराब से कोहराम: 15 की मौत, CM मान ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Narendra modi

जवानों के साथ दिखे पीएम मोदी, बोले- देश आपकी बहादुरी का सदैव ऋणी रहेगा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home