• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में जहरीली शराब से कोहराम: 15 की मौत, CM मान ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

पंजाब के अमृतसर ज़िले में नकली शराब ने ऐसा कहर बरपाया कि पांच गांवों में एक साथ मातम पसरा हुआ है. रविवार को पी गई शराब ने सोमवार तक कम से कम 15 लोगों की ज़िंदगी लील ली, और कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

  • Sagar | 13 May 2025 12:21 PM
पंजाब में जहरीली शराब से कोहराम: 15 की मौत, CM मान ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

पंजाब के अमृतसर ज़िले में नकली शराब ने ऐसा कहर बरपाया कि पांच गांवों में एक साथ मातम पसरा हुआ है. रविवार को पी गई शराब ने सोमवार तक कम से कम 15 लोगों की ज़िंदगी लील ली, और कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में हुई इस त्रासदी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और ज़हरीली शराब के धंधे पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.

रविवार की शाम मौत बनकर आई

पाँच गांव -भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन - अचानक एक ही साजिश के शिकार हो गए. रविवार शाम लोगों ने एक स्थानीय सप्लायर से शराब ली, लेकिन उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि बोतल में शराब नहीं, ज़हर भरा है. कुछ लोगों ने गांव में ही दम तोड़ दिया, जबकि छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ परिवारों ने तो शवों का अंतिम संस्कार कर डाला, बिना किसी को खबर दिए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जवाब कौन देगा?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. पर असल संख्या इससे ज़्यादा भी हो सकती है, क्योंकि कई मौतें गांवों में चुपचाप दफना दी गईं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब का नेटवर्क कोई एक दिन में नहीं बना. पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत या लापरवाही के बिना यह मुमकिन नहीं था.

गिरफ्तार हुए 5 आरोपी, पर क्या यही अंत है?

पुलिस ने अब तक पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है - मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह समेत कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह और निंदर कौर. लेकिन सवाल ये है कि नकली शराब की सप्लाई चेन क्या सिर्फ इतने लोगों तक सीमित थी? या फिर इससे बड़ा रैकेट राज्यभर में फैला है, जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?

ज़हरीली शराब का असर और सरकार की भूमिका

अमृतसर के एसएसपी मनिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस को सोमवार रात 9.30 बजे के बाद मौतों की सूचना मिली. इसके बाद ही छानबीन शुरू हुई. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस और प्रशासन पहले हरकत में आते, तो इतनी मौतें नहीं होतीं. राज्य सरकार ने अब अस्पतालों में भर्ती सभी लोगों का इलाज मुफ्त कराने की घोषणा की है. लेकिन यह कदम उस समय क्यों नहीं उठाया गया जब ज़हरीली शराब का धंधा पनप रहा था?

मजदूर तबके की मौतें बनी आंकड़े

मरने वाले अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर या निम्न आयवर्ग से आते हैं. यह वही वर्ग है जो अपनी थकान मिटाने के लिए कम दाम की शराब पीता है, लेकिन उसे ही हर बार सबसे ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ती है — कभी जान देकर, कभी अपने प्रियजनों को खोकर.

CM  मान ने कही ये बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के मजीठा इलाके में जहरीली शराब से हुई मौतों को 'हत्या' करार देते हुए सख्त कार्रवाई का एलान किया है. उन्होंने कहा कि मासूम लोगों की जान लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home