प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति पर जानकारी ली. यह एयरबेस उन चार प्रमुख वायुसेना ठिकानों (उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज) में शामिल है, जो भारत-पाक तनाव के दौरान सीमित हमलों का निशाना बने थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जवानों के साथ ली गई कुछ तस्वीरें साझा कीं और इस अनुभव को "बेहद खास" बताया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज सुबह AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायुसेना योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की. साहस, संकल्प और निर्भयता की मिसाल बने इन जवानों के साथ समय बिताना एक बेहद खास अनुभव रहा. देश उनकी सेवा के लिए सदा ऋणी रहेगा.
पीएम मोदी ने उन फाइटर पायलट्स और टेक्निकल स्टाफ से भी मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशनों को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने खुद इन वायुसेना जवानों से मिलने की इच्छा जताई थी.वह सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरबेस से रवाना हुए और इस दौरे में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उनके साथ थे. प्रधानमंत्री ने लगभग एक घंटा एयरबेस पर बिताया. बता दें, आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमानों का महत्वपूर्ण ठिकाना है.
वहीं बीते दिन पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को पहली बार संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने 22 मिनट के भाषण में लगातार पाकिस्तान को कई बार जमकर धोया है और साथ ही कहा अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को खत्म नहीं किया तो एक दिन खुद ही खत्म हो जाएगा तो वहीं उन्होंने कहा भारत अब किसी प्रकार का न्यूलियर डील नहीं बर्दाश्त करेगा.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने हमारी बहन बेटियों को सिंदूर उजाड़ है हमने उन्हें ही उजाड़ दिया. सिंदूर की कीमर ऑपरेशन सिंदूर से ले ली है. पीएम मोदी इस प्रकार पाकिस्तान को जमकर सुनाया है और कहा है कि पानी खून एक साथ नहीं बह सकता है इसका मतलब साफ है कि अब आपको सिंधु नदीं का पानी नहीं मिलेगा. तो वहीं मोदी ने संबोधन के बाद सेना से मुलाकात की है और उनका गुणगान किया है.
Copyright © 2026 The Samachaar
