• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

महिलाओं में Cancer के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? समय रहते पहचानें नहीं तो…

Early Signs Of Cancer In Women: महिलाओं में कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है. अचानक वजन घटना, हर समय थकान, असामान्य ब्लीडिंग, निप्पल से डिस्चार्ज, पेट या यूरिन की समस्याएं, गले में लगातार खराश, त्वचा में बदलाव, पेल्विक दर्द, बिना वजह बुखार या शरीर में गांठ जैसे संकेत कैंसर के हो सकते हैं. इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

  • Samachaar Desk | 02 Jun 2025 06:31 PM
महिलाओं में Cancer के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? समय रहते पहचानें नहीं तो…

आज के समय में महिलाओं में कैंसर के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि महिलाएं अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं. घरेलू जिम्मेदारियों के चलते वे अपने शरीर में हो रहे छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं देतीं, जो कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं.

अचानक वजन घटना

अगर बिना किसी डाइट या व्यायाम के अचानक छह महीनों के भीतर वजन तेजी से कम हो रहा है, तो यह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इसे हल्के में न लें और तुरंत जांच करवाएं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हर समय थकान और कमजोरी

पर्याप्त नींद और आराम के बावजूद अगर थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का संकेत हो सकता है. डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. बार-बार पेट खराब होना, कब्ज या यूरिन इंफेक्शन को आम समस्या मानकर टालना सही नहीं है. ये लक्षण कोलन या ब्लैडर कैंसर के हो सकते हैं.

असामान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज

अगर पीरियड्स के अलावा भी ब्लीडिंग या डिस्चार्ज हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह सर्वाइकल, यूट्रिन या एंडोमैट्रियल कैंसर का लक्षण हो सकता है. बिना ब्रेस्टफीडिंग के अगर निप्पल से किसी भी तरह का डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती निशानी हो सकती है.

गले में खराश या कफ

अगर गले में लगातार खराश बनी हुई है या कफ जा नहीं रहा, तो यह लंग या थ्रोट कैंसर का संकेत हो सकता है. लगातार अपच, सीने में जलन या निगलने में कठिनाई महसूस हो रही है, तो यह गले, पेट या खाने की नली (इसोफेगस) से जुड़ा कैंसर हो सकता है.

त्वचा में बदलाव

अगर आपकी स्किन में अचानक बदलाव दिख रहा है, जैसे अत्यधिक ड्राइनेस, मस्से का आकार बढ़ना या रंग बदलना — तो स्किन कैंसर की आशंका हो सकती है. पेल्विक एरिया में लगातार दर्द ओवेरियन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसे सामान्य दर्द समझकर अनदेखा न करें. बिना किसी स्पष्ट कारण के बुखार होना या रात में अत्यधिक पसीना आना ब्लड कैंसर की ओर इशारा कर सकता है.

शरीर में गांठ या सूजन

ब्रेस्ट, अंडरआर्म्स, गर्दन या ग्रोइन एरिया में किसी भी तरह की गांठ या सूजन का दिखना खतरनाक हो सकता है. यह कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है. महिलाओं को चाहिए कि वे अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें. कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच कराएं. समय पर की गई सावधानी जान बचा सकती है.

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)

संबंधित ख़बरें
Rekha Gupta visits at Kedarnath

100 दिन की सेवा के बाद आध्यात्मिक यात्रा: सीएम रेखा गुप्ता ने परिवार संग किए केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन

मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

मैं गर्भवती हूं: वायरल चप्पल मार वीडियो के बाद महिला ने बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर से मांगी माफी

DGP Rajiv Krishna

DGP राजीव कृष्ण का संकल्प: हर हाल में यूपी में कानून का राज सुनिश्चित करेंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home