• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

अगर आंख बार-बार फड़क रही है तो तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकता है ये बीमारी की घंटी हो!

आंख फड़कना सिर्फ कोई शुभ-अशुभ संकेत नहीं, बल्कि शरीर में विटामिन बी12, डी और मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है. यह मांसपेशियों की ऐंठन (मायोकिमिया) के कारण होता है.

  • Samachaar Desk | 06 Aug 2025 10:50 AM
अगर आंख बार-बार फड़क रही है तो तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकता है ये बीमारी की घंटी हो!

भारतीय समाज में आंख फड़कना एक तरह की मान्यता से जुड़ा हुआ है. दाईं आंख फड़के तो लोग इसे शुभ मानते हैं, जबकि बाईं आंख फड़के तो अशुभ की आशंका में घबरा जाते हैं. लेकिन क्या वाकई आंख फड़कना कोई ज्योतिषीय या आध्यात्मिक संकेत है, या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी छिपी होती है? विशेषज्ञ बताते हैं कि आंखों का बार-बार फड़कना आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है, जिसे हल्के में लेना सही नहीं होगा.

मेडिकल भाषा में इसे मायोकिमिया (Myokymia) कहा जाता है, जो असल में पलकों की मांसपेशियों में आने वाली सूक्ष्म ऐंठन है. यह कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक रह सकती है. मायोकिमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में कुछ खास विटामिन्स और मिनरल्स की कमी माना जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आंख फड़कने की असली वजह

एक्सपर्ट के अनुसार बार-बार आंख फड़कने के पीछे मुख्य रूप से तीन तरह के न्यूट्रिशनल डिफिशिएंसी देखे जाते हैं,

मैग्नीशियम की कमी: मैग्नीशियम हमारी मांसपेशियों को रिलैक्स करने और नर्वस सिस्टम को कंट्रोल में रखने का काम करता है. जब इसकी मात्रा शरीर में कम हो जाती है, तो पलकों की मांसपेशियों में झटके या फड़कन शुरू हो सकती है.

विटामिन बी12 की कमी: विटामिन बी12 की कमी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं खड़ी कर सकती है, जिससे चेहरे की या आंखों की मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है.

विटामिन डी की कमी: विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और ऐंठन की दिक्कत बढ़ती है, जिससे पलकों में बार-बार फड़कन का अनुभव होता है.

क्या करें अगर आंख फड़कने लगे?

1. सबसे पहले अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें.

2. मैग्नीशियम और विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह लेकर लें.

3. मोबाइल या लैपटॉप का स्क्रीन टाइम कम करें.

4. योग, मेडिटेशन और भरपूर नींद लें ताकि तनाव कम हो सके.

आंख फड़कना सिर्फ कोई शुभ-अशुभ इशारा नहीं है, बल्कि आपके शरीर का एक चेतावनी संकेत भी हो सकता है कि उसे जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत है. अगर आपको बार-बार ऐसी समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें. अच्छी डाइट और संतुलित जीवनशैली से इस परेशानी को काफी हद तक रोका जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
animal movie

रणबीर कपूर की सुपरहिट फिलम ‘एनिमल’ के पीछे छुपा है बड़ा राज डायरेक्टर सुनील दर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘‘मैं कैसे बनाऊं?’

worms

आपके बच्चे का वजन अचानक घट रहा है? हो सकता है पेट में पनप रहे हों ये 5 तरह के कीड़े, ऐसे करें बचाव

epfo

सिर्फ कुछ मिनट में पता लगाएं आपका UAN जनरेट हुआ है या नहीं – जानें EPFO का ऑफिशियल प्रोसेस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home