• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

रणबीर कपूर की सुपरहिट फिलम ‘एनिमल’ के पीछे छुपा है बड़ा राज डायरेक्टर सुनील दर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘‘मैं कैसे बनाऊं?’

सुनील दर्शन ने दावा किया कि रणबीर कपूर की एनिमल उनकी 1999 की इस फिल्म से मिलती-जुलती है, लेकिन उन्होंने कानूनी कदम नहीं उठाया और कहा—उनकी कहानी आज भी नए फिल्ममेकर्स को प्रेरित करती है.

  • Samachaar Desk | 06 Aug 2025 06:43 AM
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिलम ‘एनिमल’ के पीछे छुपा है बड़ा राज डायरेक्टर सुनील दर्शन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘‘मैं कैसे बनाऊं?’

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्में हमेशा चर्चा का हिस्सा रहती हैं—चाहे वो उनकी कहानी हो, किरदार या फिर विवाद. 2023 में आई एनिमल ने भी कुछ ऐसा ही किया. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंट गई—कुछ ने इसे बेहतरीन कहा, तो कुछ ने इसके सीन्स और ट्रीटमेंट पर आपत्ति जताई.

लेकिन इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा दावा सामने आया—कि एनिमल की कहानी 1999 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म जानवर से मिलती-जुलती है और ये दावा किसी आम दर्शक ने नहीं, बल्कि जानवर के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने खुद किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सुनील दर्शन का खुलासा

एक इंटरव्यू में जब सुनील दर्शन से पूछा गया कि वह अपनी किस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया- ‘मैं कैसे बनाऊं? मेरी फिल्मों की नकल तो पहले ही बहुत लोग कर चुके हैं. जानवर का अंग्रेजी में क्या मतलब होता है? आपने एनिमल देखी है न…?’

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संदीप रेड्डी वांगा की ट्रीटमेंट अनोखी और प्रभावी थी, इसलिए उन्होंने इस पर कोई कानूनी दावा नहीं किया. लेकिन उनका मानना है कि अगर प्रोड्यूसर इस समानता को स्वीकार करते, तो यह और अच्छा होता.

‘जानवर’ की कहानी

1999 में आई जानवर में अक्षय कुमार ने बाबू नाम के एक अनाथ का किरदार निभाया, जो अपराध की दुनिया में कदम रखता है. एक हादसे के बाद वह सुधरने की कोशिश करता है और एक खोए हुए बच्चे को गोद लेकर उसे अच्छा इंसान बनाने में अपनी जान लगा देता है. यह फिल्म पेरेंटहुड और रिडेम्पशन पर आधारित एक इमोशनल ड्रामा थी, जिसने रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

‘एनिमल’ की कहानी

एनिमल में रणबीर कपूर ने रणविजय नाम के हिंसक व्यक्ति की भूमिका निभाई. यह किरदार अपने पिता का प्यार और अटेंशन पाने के लिए हिंसा की हर हद पार करता है. फिल्म में एक्शन और इमोशन का तगड़ा मिश्रण था, लेकिन पिता-पुत्र के रिश्ते में दूरी इसकी मुख्य भावनात्मक धुरी रही. रणविजय, अपने पिता की सुरक्षा के लिए लड़ता है, लेकिन अंत तक उनके मन को नहीं जीत पाता.

दोनों फिल्मों में भावनात्मक केंद्र बिंदु “प्यार के लिए कुछ भी करने वाला बेटा” है. जानवर में यह प्यार एक गोद लिए बच्चे के लिए है, जबकि एनिमल में यह प्यार पिता के लिए है. दोनों ही कहानियां हिंसा, इमोशन और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन ट्रीटमेंट और सेटिंग अलग हैं.

सुनील का नजरिया

सुनील दर्शन ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात से बुरा नहीं लगा कि उनकी फिल्म से प्रेरणा ली गई, बल्कि वह इसे गर्व का विषय मानते हैं कि उनकी कहानियां आज भी नए दौर के फिल्ममेकर्स को प्रभावित कर रही हैं.

संबंधित ख़बरें
Aadhaar Card

दिल्ली में इनकम सर्टिफिकेट के लिए अब आधार जरूरी, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 August, 2025 : धनु और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की से भरपूर, जानें अन्य का हाल..!

anushka sharma

अनुष्का शर्मा की करियर की सबसे महंगी और सबसे बड़ी फ्लॉप – जिसे देखने तक नहीं पहुंचे दर्शक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home