• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

सुकून तो बहुत पर क्या नुकसान जानते हैं? गर्मी में Cold Drinks के चक्कर में इन खतरनाक बीमारियों को द रहें हैं न्योता!

Side effects of Cold Drinks: गर्मियों में राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना आम बात है, लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इनमें मौजूद ज्यादा चीनी, कैलोरी और रसायन वजन बढ़ाते हैं, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं, दांत और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही किडनी और पाचन तंत्र को भी प्रभावित करते हैं. इसलिए कोल्ड ड्रिंक की जगह हेल्दी विकल्प अपनाना जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 29 May 2025 09:02 PM
सुकून तो बहुत पर क्या नुकसान जानते हैं? गर्मी में Cold Drinks के चक्कर में इन खतरनाक बीमारियों को द रहें हैं न्योता!

गर्मियों में जैसे ही पारा चढ़ता है, लोग राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स की ओर तेजी से भागते हैं. ये ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स उस वक्त तो सुकून देती हैं. लेकिन अंदर ही अंदर आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि कोल्ड ड्रिंक में मौजूद चीनी, सोडा, रंग और दूसरे रसायन शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

डायबिटीज की आशंका

ज्यादा मीठी कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है. यह खासकर उन लोगों के लिए खतरनाक है जो पहले से ही डायबिटीज से जूझ रहे हैं या जिनमें इसकी आशंका अधिक है. कोल्ड ड्रिंक में शुगर और कैलोरी की मात्रा बेहद ज्यादा होती है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो इससे शरीर में अनावश्यक चर्बी जमा होने लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापा आपकी सेहत के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करता है.

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

दिल की सेहत पर असर

कोल्ड ड्रिंक में काफी ज्यादा कैलोरी और सोडा होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. लंबे समय तक इसका सेवन हृदय संबंधी रोगों जैसे हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है. कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद तत्व दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे दांतों में सड़न, कैविटी और पीलेपन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

बैली फैट और कोलेस्ट्रॉल

इन ड्रिंक्स में मौजूद फ्रुक्टोज बैली फैट को बढ़ाता है. साथ ही, इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी तेजी से ऊपर जा सकता है, जो हार्ट स्ट्रोक की वजह बन सकता है. शरीर में अत्यधिक कैलोरी और फ्रुक्टोज के कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है, जो फैटी लिवर की समस्या को जन्म देता है. यह स्थिति लिवर फेलियर तक ले जा सकती है.

किडनी और पाचन पर बुरा असर

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से किडनी पर लोड बढ़ता है और पाचनतंत्र भी कमजोर होता है. इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

गर्मी में ठंडक पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना आम बात है, लेकिन इसका नियमित और अत्यधिक सेवन शरीर को अंदर से बीमार बना सकता है. बेहतर होगा कि आप इसके बजाय नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जैसे प्राकृतिक विकल्प चुनें और अपनी सेहत का ध्यान रखें.

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)

संबंधित ख़बरें
Spy Apps In Phone

आपका Smartphone बना जासूसी का जरिया! इन Spy Apps से बिना बताए हो रही है आपकी हर हरकत की निगरानी, जानें

Viral Video

पानी ने खोल दी Pak की व्यवस्था की पोल! Karachi Airport पर नहीं था पानी, Actress का Viral Video मचा रहा बवाल

सीजफायर पर ट्रंप का दावा बेबुनियाद: भारत ने कहा, टैरिफ का कोई जिक्र नहीं हुआ

सीजफायर पर ट्रंप का दावा बेबुनियाद: भारत ने कहा, टैरिफ का कोई जिक्र नहीं हुआ

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home