• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

पानी ने खोल दी Pak की व्यवस्था की पोल! Karachi Airport पर नहीं था पानी, Actress का Viral Video मचा रहा बवाल

Viral Video: पाकिस्तानी अभिनेत्री हिना बेयत ने कराची एयरपोर्ट के वॉशरूम्स में पानी की कमी को लेकर एक वीडियो के जरिए प्रशासन की कड़ी आलोचना की. उन्होंने यौम-ए-तकबीर जैसे खास दिन पर भी बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर सवाल उठाए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पाकिस्तान की सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली को उजागर करता है. हिना ने नई परियोजनाओं पर हो रहे खर्च के बीच मौजूदा ढांचे की अनदेखी पर चिंता जताई.

  • Samachaar Desk | 29 May 2025 08:31 PM
पानी ने खोल दी Pak की व्यवस्था की पोल! Karachi Airport पर नहीं था पानी, Actress का Viral Video मचा रहा बवाल

पाकिस्तानी फिल्म और टीवी अभिनेत्री हिना बेयत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो उन्होंने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बनाया है, जहां उन्होंने वॉशरूम्स में पानी की कमी को लेकर प्रशासन की तीखी आलोचना की. उन्होंने यह वीडियो 28 मई को पोस्ट किया, जो पाकिस्तान का राष्ट्रीय पर्व ‘यौम-ए-तकबीर’ भी है. इस खास मौके पर भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया.

हिना बेयत ने अधिकारियों को घेरा

हिना बेयत वीडियो में कहती हैं, "आज यौम-ए-तकबीर है और मैं कराची एयरपोर्ट पर खड़ी हूं. हर तरफ वॉशरूम्स में पानी की भारी कमी है. लोग नमाज पढ़ने जा रहे हैं, बच्चे वॉशरूम का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं, लेकिन कहीं भी पानी नहीं है." उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर देश की व्यवस्थाएं इस कदर क्यों चरमरा चुकी हैं, और क्यों कोई इन हालात को स्वीकार कर सुधारने की कोशिश नहीं कर रहा?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Taps run dry in all washrooms of Karachi International airport making it challenging for all passengers, laments Pakistani actor Hina Bayat pic.twitter.com/721K4w6yVZ

— Yeshi Seli (@YeshiSeli) May 29, 2025


नई परियोजनाएं… पुरानी सुविधाएं बदहाल

हिना ने वीडियो में कहा कि सरकार लगातार नई ट्रेनों और परियोजनाओं की बात करती है, लेकिन मौजूदा बुनियादी सुविधाओं की पूरी तरह अनदेखी हो रही है. एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के वॉशरूम्स में पानी न होना शर्मनाक है. यह प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

अभिनेत्री का यह वीडियो न सिर्फ पाकिस्तान में, बल्कि भारत में भी काफी चर्चा में है. खासतौर पर ऐसे समय में जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और पाकिस्तान पर आतंकी गतिविधियों को लेकर दबाव बना रहा है, तब हिना बेयत की यह शिकायत पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े करती है.

जनता में गुस्सा और सवाल

यह वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान की जनता में आक्रोश और निराशा देखने को मिली है. लोग सरकार और प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे बुनियादी मुद्दों को नजरअंदाज किया जाता रहेगा?

यह मामला सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि एक सिस्टम की खामियों को उजागर करता है. वो भी एक ऐसे दिन पर, जब देश को अपनी ताकत और आत्मनिर्भरता का जश्न मनाना था.

संबंधित ख़बरें
10 साल के सरबण सिंह की देशभक्ति को भारतीय सेना ने किया सलाम

10 साल के सरबण सिंह की देशभक्ति को भारतीय सेना ने किया सलाम

WhatsApp Chats

क्या WhatsApp पर आपकी सीक्रेट बातें वाकई Secret हैं? यहां जानें पूरी सच्चाई

Spy Apps In Phone

आपका Smartphone बना जासूसी का जरिया! इन Spy Apps से बिना बताए हो रही है आपकी हर हरकत की निगरानी, जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home