• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

फिर शुरू हो रहा Covid-19 का कहर, एक ही दिन में 4 की मौत, जानें खतरे की पूरी तस्वीर!

Covid-19 Latest Update : भारत समेत एशिया और अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है. भारत में 10 दिन में एक्टिव केस 257 से बढ़कर 3395 हो गए हैं. ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 संक्रमण फैला रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 4 लोगों की मौत हुई है, सभी को पहले से गंभीर बीमारियां थीं. विशेषज्ञों के अनुसार, कोमोरबिडिटी वाले लोगों में खतरा अधिक है. सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Samachaar Desk | 31 May 2025 08:34 PM
फिर शुरू हो रहा Covid-19 का कहर, एक ही दिन में 4 की मौत, जानें खतरे की पूरी तस्वीर!

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. 31 मई 2025 तक देश में कुल एक्टिव केस 3395 हो चुके हैं, जबकि 22 मई को यह संख्या महज 257 थी. यानी 10 दिनों में 13 गुना वृद्धि देखी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के आंकड़े इस बढ़ते खतरे की ओर साफ इशारा कर रहे हैं. इस बार न सिर्फ संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं बल्कि अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं. 1 जनवरी से अब तक देश में 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 4 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं. इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है.

ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट बना रहे खतरा

संक्रमण की नई लहर के पीछे ओमिक्रॉन के दो सब-वैरिएंट, ‘NB.1.8.1’ और ‘LF.7’ जिम्मेदार माने जा रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये वैरिएंट न केवल अधिक संक्रामक हैं, बल्कि इम्युनिटी को चकमा देकर किसी को भी संक्रमित कर सकते हैं. हालांकि अब तक इन्हें गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया था, लेकिन हाल की मौतें चिंता बढ़ा रही हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मृतकों में सभी कोमोरबिडिटी से ग्रसित

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में 4 मौतें दर्ज की गईं. सभी मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं जैसे किडनी फेलियर, निमोनिया, हृदय रोग, और मल्टी ऑर्गन फेलियर. यूपी में 23 वर्षीय युवक की भी मौत हुई, जिसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था.

कोमोरबिडिटी वालों को अधिक खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज, हाई बीपी, हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग ज्यादा जोखिम में हैं. इनकी इम्युनिटी कमजोर होती है, जिससे संक्रमण खतरनाक रूप ले सकता है. फिलहाल सभी को कोविड उचित व्यवहार अपनाते रहना चाहिए – मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना. खासकर बुजुर्ग, बीमार और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सतर्क रहें.

अमेरिका में भी बढ़ा संक्रमण का प्रकोप

सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी हालात खराब हैं. CDC के अनुसार, पिछले सप्ताह 350 से अधिक मौतें दर्ज हुईं. इनमें अधिकांश मौतें कोमोरबिडिटी या कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों की थीं.

संबंधित ख़बरें
WhatsApp

1 जून से इन SmartPhones पर नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं आपका फोन तो नहीं लिस्ट में? जानें

करुण नायर की क्लासिक पारी से भारत-ए ने जड़ा 557 रन का पहाड़

करुण नायर की क्लासिक पारी से भारत-ए ने जड़ा 557 रन का पहाड़

Jio Vs Airtel

700 रुपये से कम में बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स, जानिए Jio Vs Airtel में कौन सा है ज्यादा बेहतर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home