• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लेग पेन से छुटकारा, बस पानी में मिलाएं ये खास नमक!

पैरों के दर्द में राहत पाने के लिए सिर्फ गर्म पानी नहीं, सही नमक का इस्तेमाल भी जरूरी है. लेग क्रैम्प, वेरिकोज वेन्स, एड़ियों की सूजन या थकान हर समस्या के लिए अलग नमक जैसे एप्सम सॉल्ट, डेड सी सॉल्ट और साधारण नमक से सिंकाई करने पर जल्दी आराम मिलता है.

  • Samachaar Desk | 24 Jul 2025 06:55 PM
सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लेग पेन से छुटकारा, बस पानी में मिलाएं ये खास नमक!

पैरों में दर्द की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में देखी जा रही है. लंबे समय तक खड़े रहने, थकान, बढ़ती उम्र, ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी या मांसपेशियों की ऐंठन जैसी वजहों से लेग पेन होना आम बात है. ऐसे में बिना दवा के राहत पाने का सबसे असरदार और आसान तरीका है नमक वाले गुनगुने पानी से पैरों की सिंकाई करना.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दर्द के लिए एक ही नमक कारगर नहीं होता? जी हां! हर दर्द की प्रकृति अलग होती है, और उसी के हिसाब से अलग-अलग नमक का इस्तेमाल करने से ज्यादा बेहतर और जल्दी असर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि कौन-से दर्द में कौन-सा नमक उपयोगी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सादा समुद्री नमक – थकान और हल्के दर्द में असरदार

अगर पैरों में केवल थकान या दिनभर की मेहनत की वजह से हल्का दर्द है, तो गुनगुने पानी में साधारण समुद्री नमक मिलाकर 15-20 मिनट तक पैर डुबोएं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और मांसपेशियां रिलैक्स होंगी. साथ ही गर्दन दर्द या सिरदर्द में भी यह सिंकाई लाभ पहुंचा सकती है.

एप्सम सॉल्ट – लेग क्रैम्प और सायटिका में राहत

एप्सम सॉल्ट मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो मांसपेशियों की जकड़न को कम करता है. अगर आपको रात को पैरों में ऐंठन (लेग क्रैम्प) या सायटिका की समस्या है, तो रोज 15 मिनट इसकी सिंकाई करें. लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से काफी राहत मिलती है.

डेड सी सॉल्ट – फटी एड़ियों और एड़ियों के दर्द में असरकारी

डेड सी सॉल्ट में अन्य मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है और सोडियम कम होता है. यह नमक त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और एड़ियों में दर्द या सूजन को कम करता है. 15 मिनट रोजाना पैरों को इसमें डुबोएं और फर्क महसूस करें.

पिंक सॉल्ट – वेरिकोज वेन्स में बेहद उपयोगी

अगर आप वेरिकोज वेन्स की समस्या से परेशान हैं, तो गुनगुने पानी में पिंक सॉल्ट डालकर रोजाना 15 मिनट तक पैरों की सिंकाई करें. लगातार 3 हफ्ते तक यह उपाय अपनाएं, नसों की सूजन और दर्द में काफी राहत मिलेगी.

पैरों की सेहत के लिए दवा से पहले घरेलू उपाय आज़माना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन ज़रूरी है कि दर्द की प्रकृति को समझकर सही नमक का इस्तेमाल करें. सही नमक, सही समय पर इस्तेमाल करने से आप दवाओं से भी बेहतर और नेचुरल राहत पा सकते हैं.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: एक नया आर्थिक अध्याय शुरू

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: एक नया आर्थिक अध्याय शुरू

Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: दिल्ली को मिलेंगे 1100 से ज्यादा आरोग्य मंदिर, 93 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी

Drone

पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई: 6 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए, हेरोइन और हथियार बरामद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home