• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

सफेद चावल खाएं बिना शुगर बढ़ाए और वजन बढ़ने का डर खत्म, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया ये आसान तरीका!

सफेद बासमती चावल खाएं हेल्दी तरीके से. न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन के आसान टिप्स से ब्लड शुगर कंट्रोल, वजन बढ़ने से बचाव और पाचन सुधार संभव है.

  • Samachaar Desk | 19 Aug 2025 11:35 AM
सफेद चावल खाएं बिना शुगर बढ़ाए और वजन बढ़ने का डर खत्म, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया ये आसान तरीका!

सफेद बासमती चावल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा हैं. लेकिन डायबिटीज या वेट लॉस की बात आए तो ज्यादातर लोग इन्हें अपनी थाली से हटा देते हैं. इसका मुख्य कारण है वाइट राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI), जो काफी ज्यादा होता है. इसके कारण ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है और लंबे समय तक अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है. लेकिन क्या वाइट राइस को हेल्दी बनाया जा सकता है? न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, कुछ आसान तरीकों से आप इसे सुरक्षित और पौष्टिक बना सकते हैं.

वाइट राइस को हेल्दी बनाने के टिप्स

1. अच्छी तरह धोएं: चावल को तब तक धोएं जब तक पानी पूरी तरह साफ न हो जाए. इससे चावल में मौजूद आर्सेनिक निकल जाता है, जो लंबे समय में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2. सही पानी का अनुपात: पानी और चावल का अनुपात 1:6 रखें. यानी 1 कप चावल के लिए लगभग 6 कप पानी इस्तेमाल करें. चावल को हमेशा उबालकर पकाएं, इससे स्टार्च कम होता है और चावल अच्छे से पकते हैं.

3. खुशबू और शुगर कंट्रोल: चावल में दो लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी डालें. इससे चावल खुशबूदार होंगे और खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ेगी.

4. देसी घी का इस्तेमाल: हल्के से पकने के बाद चावल में आधा चम्मच देसी घी मिलाएं. देसी घी में ब्यूटीरिक एसिड और CLA होता है, जो कार्ब्स के पाचन को धीमा करता है और शुगर स्पाइक कम करता है.

5. एक्स्ट्रा पानी निकालें: चावल पक जाए तो उन्हें छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें. इससे चावल में मौजूद स्टार्च कम हो जाएगा और यह ज्यादा हेल्दी बनेंगे.

बासी चावल ज्यादा फायदेमंद

लीमा महाजन के अनुसार, डायबिटीज या गट इश्यू वाले लोग फ्रेश चावल की बजाय बासी चावल खाएं. बासी चावल में रेजिस्टेंट स्टार्च बन जाता है, जो पाचन के लिए अच्छा है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है.

हेल्दी चीजों के साथ पेयर करें

सफेद चावल नुकसानदायक नहीं हैं, बशर्ते इन्हें सही तरीके से पकाया जाए और प्रोटीन-फाइबर-हेल्दी फैट के साथ खाया जाए. दाल, पनीर या टोफू, साथ में सलाद, सब्जियां और देसी घी मिलाकर खाने से चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और बैलेंस्ड मील तैयार होती है. साथ ही, यह ध्यान रखें कि कितनी मात्रा में चावल खा रहे हैं.

वाइट राइस को सही तरीके से पकाकर और हेल्दी चीजों के साथ खाने से आप डायबिटीज और वजन बढ़ने के जोखिम को कम कर सकते हैं. इसका आनंद सुरक्षित और पौष्टिक तरीके से लिया जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Airtel server

देश के कई हिस्सों में एयरटेल का सर्वर डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट पर पड़ा असर

Love Horoscope Today

Love Rashifal: कोई टेंशन या नई शुरुआत, जानें आज आपकी लव लाइफ में क्या होगा खास?

Indian Railway New Rules

Railway का बड़ा ऐलान! अब Train में सिर्फ इतना ही सामान ले जा पाएंगे यात्री, वरना लगेगा चार्ज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home