• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Wednesday 2 : नेटफ्लिक्स पर लौट आई वेडनेस्डे, लेकिन इस बार उनकी कहानी में छिपा है एक ऐसा मोड़, जो सब बदल देगा

Wednesday 2 Jenna Ortega: मिस बुधवार की धमाकेदार वापसी हो चुकी है, लेकिन इस बार उनकी कहानी में ऐसे रहस्य, नए चेहरे और अप्रत्याशित मोड़ छिपे हैं, जो आपके अंदाजों को पल भर में बदल देंगे और आपको अंत तक बांधे रखेंगे.

  • Samachaar Desk | 07 Aug 2025 08:02 AM
Wednesday 2 : नेटफ्लिक्स पर लौट आई वेडनेस्डे, लेकिन इस बार उनकी कहानी में छिपा है एक ऐसा मोड़, जो सब बदल देगा

Wednesday 2 Jenna Ortega: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज "वेडनेस्डे" का दूसरा सीजन आखिरकार आ चुका है और इसका पहला पार्ट फैंस के सामने है. पहले सीजन ने जिस तरह दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, उसी उत्साह के साथ लोग इस सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब मिस वेडनेस्डे यानी हमारी फेवरेट वेडनेस्डे एडम्स एक बार फिर रहस्य, थ्रिल और डार्क ह्यूमर का तड़का लगाने लौटी हैं.

अलग अंदाज और दमदार कहानी

इस सीरीज की खासियत इसकी अनोखी स्टोरीटेलिंग और डार्क कॉमिक टोन है. क्रिएटर्स ने ऐसा माहौल बनाया है जो सस्पेंस और हल्की-फुल्की शरारत का बेहतरीन मिश्रण है. लेकिन जो चीज इस शो को और खास बनाती है, वो है जेना ऑर्टेगा का लाजवाब परफॉर्मेंस. वेडनेस्डे का किरदार उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है और अब किसी और को इस रोल में सोचना भी मुश्किल है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जेना ऑर्टेगा: रोल में ढली हुई अदाकारा

जेना ऑर्टेगा की अदाकारी में एक ऐसा आत्मविश्वास और गहराई है, जो उनकी उम्र से कहीं आगे लगता है. महज 22 साल की उम्र में उन्होंने वेडनेस्डे के हर हाव-भाव को सटीक तरीके से पर्दे पर उतारा है- चाहे वो बिना पलक झपकाना हो, सीधे हाथ रखकर चलना हो या फिर ताने भरी बातें करना. इस डिटेलिंग ने उनके किरदार को यादगार बना दिया है.

भारत में भी दीवानगी

दिलचस्प बात यह है कि जेना की लोकप्रियता सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है. भारत में भी उनके फैंस की संख्या काफी बड़ी है. सोशल मीडिया पर उनके करीब 3.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर प्रोजेक्ट और लुक को लेकर चर्चा करते रहते हैं.

शुरुआती सफर और बड़ी पहचान

जेना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने Iron Man 3, Beetlejuice Beetlejuice, Scream Series और Hurry Up Tomorrow जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, असली पहचान उन्हें CW की कॉमेडी सीरीज Jane The Virgin से मिली. साल 2019 में आई थ्रिलर सीरीज You में एली के किरदार ने भी उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया.

अवॉर्ड्स और कमाई

वेडनेस्डे सीरीज से जेना को इंटरनेशनल लेवल पर अपार शोहरत और कई अवॉर्ड्स मिले. फिल्मों और सीरीज के अलावा, वह बड़े ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करती हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो उनकी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि है.

क्यों है सीजन 2 खास?

पहले सीजन की सफलता के बाद, सीजन 2 में कहानी और भी ट्विस्ट और रहस्यों के साथ आगे बढ़ती है. दर्शकों को न सिर्फ वेडनेस्डे के नए चैलेंज देखने को मिलेंगे, बल्कि उनके निजी जीवन और भावनाओं की नई परतें भी खुलेंगी. फैंस के लिए यह एक ऐसा सफर है, जो उन्हें स्क्रीन से बांधे रखेगा.

संबंधित ख़बरें
iPhone 17

Apple iPhone 17 सीरीज, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक लीक में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Viral Video

गुजरात में शेर के साथ सेल्फी लेने की सनक! शख्स की जिंदगी पड़ गई भारी, देखें खौफनाक वीडियो

Aaj Ka Rashifal 2025, 7 August

Aaj Ka Rashifal 2025, 7 August : आज का दिन बदल सकता है आपकी जिंदगी- देखें अपनी राशि का हाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home