• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

‘द रॉयल्स’ में इंटीमेट सीन से ज्यादा क्यों चर्चा में रहे ईशान के शर्टलेस मोमेंट्स? एक्टर ने किया खुलासा

वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर के शर्टलेस सीन चर्चा का विषय बने हुए हैं. ईशान ने खुलासा किया कि उन्होंने इन सीन्स को लेकर मेकर्स से बहस की थी, लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड बताकर उन्हें ऐसे ही शूट करना पड़ा.

  • Samachaar Desk | 06 Jun 2025 09:14 AM
‘द रॉयल्स’ में इंटीमेट सीन से ज्यादा क्यों चर्चा में रहे ईशान के शर्टलेस मोमेंट्स? एक्टर ने किया खुलासा

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर ने एक युवा राजकुमार का किरदार निभाया है, लेकिन इस शो की असली चर्चा उनके एक्टिंग से ज्यादा उनके शर्टलेस सीन्स को लेकर हुई. कई लोगों ने इसे "बोल्ड और बेवजह" बताया, वहीं कुछ ने इसे स्क्रिप्ट की मांग करार दिया. अब खुद ईशान ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात खुलकर रखी है.

‘स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की थी, लेकिन...’

ईशान ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद इस बात पर सवाल उठाया था कि आखिर किरदार को बार-बार शर्टलेस क्यों दिखाया जा रहा है. Mashable India से बात करते हुए उन्होंने कहा- “मैंने मेकर्स से कहा कि क्या ये जरूरी है कि हर सीन में मैं बिना शर्ट के दिखूं? मैंने कई बार उनसे बहस की और कहा कि मैं कम से कम एक-दो सीन में तो शर्ट पहन सकता हूं. हालांकि, आखिरकार उन्हें वही करना पड़ा जो स्क्रिप्ट की डिमांड थी. ईशान बताते हैं कि मेकर्स ने इस शर्टलेस लुक को स्क्रिप्ट में इतने क्रिएटिव ढंग से पिरोया था कि विरोध के बावजूद बदलाव नहीं हो सका.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भूमि पेडनेकर भी हैं शो का हिस्सा

शो में भूमि पेडनेकर भी एक मजबूत किरदार में नजर आई हैं. हालांकि ‘द रॉयल्स’ को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. जहां ईशान की फिटनेस और स्टाइल को सराहा गया, वहीं कुछ लोगों ने कंटेंट को लेकर निराशा भी जाहिर की.

विदेशी वेब सीरीज में भी जम चुके हैं ईशान

ईशान खट्टर ने इससे पहले भी वेब सीरीज में काम किया है. ‘द सूटेबल बॉय’ में मीरा नायर के निर्देशन में नजर आ चुके ईशान ने ‘द परफेक्ट कपल’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखा था. इस शो में वो निकोल किडमैन के साथ काम करते दिखे थे.

एक्टिंग की शुरुआत बचपन से

ईशान का एक्टिंग सफर बहुत छोटा नहीं रहा. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ (2005) में शुरुआत की थी, जिसमें उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर भी थे. बतौर लीड एक्टर उन्होंने साल 2018 में जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया.

ईशान खट्टर की ‘द रॉयल्स’ सिर्फ उनके अभिनय के लिए नहीं, बल्कि उनके बOLD लुक को लेकर भी सुर्खियों में है. जहां एक ओर उन्होंने स्क्रिप्ट के प्रति ईमानदारी दिखाई, वहीं यह भी साफ किया कि हर सीन में बोल्डनेस जरूरी नहीं होती.

संबंधित ख़बरें
सिर्फ 30 मिनट में बनाएं उत्तर भारत की ये फेमस रेसीपी, पहली बाइट लेते ही कहेंगे वाहह..!!

सिर्फ 30 मिनट में बनाएं उत्तर भारत की ये फेमस रेसीपी, पहली बाइट लेते ही कहेंगे वाहह..!!

Phool aur Kaante

अगर वो कॉल नहीं आता, तो 'फूल और कांटे' में अजय नहीं ये एक्टर होते – जानिए फिल्म के पीछे का ट्विस्ट!

Akhil Akkineni Wedding

नागार्जुन के बेटे अखिल की शाही शादी में सितारों की भीड़, शोभिता से लेकर राम चरण तक ने दी दस्तक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home