• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Border 2: 'धर्मेंद्र जी का बेटा...', सनी देओल ने पिता को दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक

Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज, दर्शकों ने पसंद की. सनी ने पिता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. फिल्म ने युवाओं को सेना में शामिल होने की प्रेरणा दी. बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत.

  • Samachaar Desk | 23 Jan 2026 03:28 PM
Border 2: 'धर्मेंद्र जी का बेटा...', सनी देओल ने पिता को दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने लोगों के बीच काफी चर्चा बटोरी है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के रिव्यू शेयर कर रहे हैं और इसे साल की पहली बड़ी हिट कह रहे हैं. दर्शकों ने सनी देओल की एक्टिंग को भी खूब सराहा है.

फिल्म की खास बात यह है कि सनी देओल ने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग देखने आए दर्शक यह देखकर काफी भावुक हो गए कि सनी ने टाइटल क्रेडिट में खुद को ‘सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)’ के रूप में पेश किया. ये छोटा सा कदम दर्शकों के दिल को छू गया और धर्मेंद्र के फैंस भी खुश हुए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धर्मेंद्र से मिली प्रेरणा

सनी देओल ने कहा कि उन्होंने ‘बॉर्डर’ की फ्रैचाइजी पर काम करने का फैसला अपने पिता के काम से प्रेरित होकर किया. धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ था. सनी ने बताया कि उनकी पिता की फिल्म ‘हकीकत’ देखकर उन्हें वॉर फिल्म बनाने का ख्याल आया. उन्होंने कहा- मैंने अपनी पिता की फिल्म ‘हकीकत’ देखकर प्रेरणा ली और सोचा कि मैं भी एक ऐसी फिल्म बनाऊं जो लोगों के दिलों को छू सके. इसके लिए मैंने जे.पी. दत्ता से बात की और लोंगेवाला के विषय पर फिल्म बनाने का फैसला किया.

युवा दर्शकों पर फिल्म का असर

सनी देओल ने ये भी बताया कि उनकी वॉर फिल्म ने युवाओं पर खासा असर डाला. उन्हें ये देखकर हैरानी हुई कि कई युवा दर्शक फिल्म देखकर आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने का फैसला कर रहे हैं. सनी कहते हैं- मुझे उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी प्रेरणा देगी. जब भी मैं युवाओं से मिलता हूं, वे मुझे बताते हैं कि मेरी फिल्म देखकर उन्होंने सेना में जाने का फैसला किया.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत

‘बॉर्डर 2’ गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड पर रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत कर ली है. सिर्फ मॉर्निंग शो से ही फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए. ओपनिंग वीकेंड में और बढ़िया कलेक्शन की उम्मीद है. अब ये देखना बाकी है कि क्या फिल्म सनी देओल की पिछली हिट ‘गदर 2’ के 40 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं.

संबंधित ख़बरें
Chandigarh Murder News

Chandigarh Murder: लड़की से दोस्ती बनी मौत की वजह! मिलने बुलाकर पीठ में मारा चाकू, नाबालिग युवक की गई जान

Mohali News

Mohali News: SAD जिला प्रधान को गैंगस्टर की धमकी! 5 करोड़ की रंगदारी, हालिया हत्या का हवाला देकर डराया

border 2 review

Border 2 Review: बॉर्डर 2’ ने मचाया तहलका! रिलीज होते ही सामने आया पहला रिव्यू, लोग हुए भावुक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home