• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

'कांटा लगा' फेम शेफाली का कार्डियक अरेस्ट से निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ग्लैमर और पॉप कल्चर की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा, 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 42 वर्षीय अभिनेत्री का निधन अचानक हुए कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ बताया जा रहा है

  • Golu Dwivedi | 30 Jun 2025 12:24 PM
 'कांटा लगा' फेम शेफाली का कार्डियक अरेस्ट से निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ग्लैमर और पॉप कल्चर की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा, 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 42 वर्षीय अभिनेत्री का निधन अचानक हुए कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ बताया जा रहा है, जिससे पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.

शेफाली जरीवाला को बीते शुक्रवार देर रात बेहोशी की हालत में बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंधेरी ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वह दिनभर व्रत पर थीं और पहली बार खाना खाने के तुरंत बाद बेहोश हो गईं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया, जिससे उनकी जान चली गई. हालांकि, शेफाली की असली मौत की वजह अब तक अधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत की रात उन्होंने एक एंटी-एजिंग इंजेक्शन भी लिया था, जिसकी जांच अब मेडिकल एक्सपर्ट्स कर रहे हैं.

व्रत और सेल्फ मेडिकेशन ने बढ़ाई चिंता

बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला ने घर में हो रहे पूजा के कारण दिनभर व्रत रखा था. रात में पहली बार भोजन करते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि शेफाली Vitamin C और Glutathione से जुड़े एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं — जो अक्सर स्किन लाइटनिंग और डिटॉक्स के लिए उपयोग किया जाता है.

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. प्रारंभिक जांच में सेल्फ मेडिकेशन और संभावित फूड पॉइजनिंग को भी जांच के दायरे में रखा गया है. पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि मौत के सटीक कारण का खुलासा डिटेल्ड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा.

बिग बॉस और बॉलीवुड से था गहरा नाता

शेफाली जरीवाला ने 2002 में 'कांटा लगा' म्यूज़िक वीडियो से रातों-रात स्टारडम हासिल किया था। बाद में वह बिग बॉस 13 में भी नजर आईं, जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज़ गिल जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया। उनके आकस्मिक निधन ने न केवल उनके फैंस को बल्कि इंडस्ट्री को भी हिला दिया है.

संबंधित ख़बरें
Tech Tips

ChatGPT: हर दिन 1 अरब बार सर्च! लेकिन क्या हर काम में भरोसा करना सही है?

Monsoon Update

देशभर में मानसून की दस्तक! दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Viral Video

Bihar की महिला सिपाही का 'कट्टा दिखाएंगे...' Reel वायरल! वर्दी में रील ने मचाया बवाल, क्या होगी कार्रवाई?

रोल्स-रॉयस से Citroen तक! 125 मिलियन डॉलर वाले धोनी का कार प्रेम अब भी बना चर्चा में

रोल्स-रॉयस से Citroen तक! 125 मिलियन डॉलर वाले धोनी का कार प्रेम अब भी बना चर्चा में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home