'कल्कि 2898 ए.डी.' में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद दीपिका पादुकोण का नाम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली मेगा प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’ से जुड़ा था. फिल्म को पैन वर्ल्ड लेवल पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और इसकी वजहें भी काफी चर्चा में हैं.
तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका की कुछ प्रोफेशनल डिमांड्स डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को नागवार गुजरीं। बताया जा रहा है कि: दीपिका ने दिन में सिर्फ 8 घंटे शूटिंग की लिमिट तय की थी. उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट शेयर में बड़ा हिस्सा मांगा. साथ ही, दीपिका ने तेलुगु डायलॉग्स खुद बोलने से इनकार कर दिया, जिससे स्क्रिप्ट और शूटिंग शेड्यूल पर असर पड़ रहा था.
इन सभी कारणों की वजह से मेकर्स ने तय किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया जाए.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दीपिका को इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिलने वाली थी -जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी फीस होती. लेकिन फीस के साथ-साथ बढ़ती शर्तों और प्रोफेशनल झगड़ों के चलते फिल्म की टीम ने उनसे दूरी बना ली है.
अब मेकर्स एक नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं, जो प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर सके.
इससे पहले पिंकविला की रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग में देरी दीपिका की प्रेग्नेंसी के कारण हो रही है. शूटिंग 2024 के अंत में शुरू होनी थी, लेकिन डेट्स को लेकर बात नहीं बनी. हालांकि, संदीप ने फिर से एक नया शेड्यूल तैयार किया, लेकिन लगता है कि चीजें फिर भी पटरी पर नहीं आईं.
दीपिका हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं और इससे पहले वो ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ में लीड रोल निभा चुकी हैं. लेकिन फिलहाल उनके किसी भी नए प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
Copyright © 2026 The Samachaar
