Dipika Kakkar Health Update: दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर बीते कुछ दिनों से फैंस के बीच बेचैनी बनी हुई है. जबसे शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में ये खुलासा किया कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है, तबसे उनके चाहने वाले हर पल उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. अब शोएब ने एक नया अपडेट दिया है, जो दीपिका की बिगड़ती हालत और इलाज से जुड़े कुछ अहम पहलुओं को सामने लाता है.
शोएब ने बताया कि दीपिका ने अपने बेटे रुहान को ब्रेस्टफीड कराना बंद कर दिया था, जिससे उनके ब्रेस्ट में गांठ बन गई और दर्द शुरू हो गया. ये दर्द इतना तेज था कि दीपिका को बुखार आ गया, जो आगे चलकर फ्लू में बदल गया. शोएब ने कहा, दीपिका की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी, दर्द असहनीय हो गया था.
रातभर शोएब और परिवार वालों ने उनके सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखीं, लेकिन बुखार नहीं उतरा. मजबूरी में उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां अब उनका इलाज जारी है.
दीपिका के ट्यूमर से जुड़े स्कैन को तब तक के लिए टालना पड़ा क्योंकि पहले उनका फ्लू ठीक करना जरूरी था. डॉक्टर फिलहाल इंफेक्शन कंट्रोल में लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगे की मेडिकल प्रक्रिया सही तरीके से की जा सके.
इस मुश्किल घड़ी में शोएब ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और बेटे रुहान के व्यवहार की तारीफ की. शोएब ने बताया कि पहले रुहान दिन में कई बार मां का दूध पीता था, लेकिन अब वो ज्यादा डिमांड नहीं करता और जब कभी रोता भी है, तो आसानी से संभल जाता है.
शोएब ने आगे जानकारी दी कि दीपिका की सर्जरी अभी नहीं हुई है. जरूरी टेस्ट पूरे हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही सर्जरी की तारीख तय होगी. हालांकि, ट्यूमर को जल्द से जल्द हटाना जरूरी है और उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक सर्जरी हो जाएगी.
अपडेट के अंत में शोएब ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वो पहले जानकारी नहीं दे सके क्योंकि हालात बेहद खराब थे. उन्होंने भरोसा जताया कि सबकी दुआओं और अल्लाह की रहमत से दीपिका जल्दी ठीक हो जाएंगी.
Copyright © 2026 The Samachaar
