• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

पहली बार फ्लाइट में बैठने जा रहे हैं? तो इस गाइड को एक बार जरूर पढ़ें, आएगा फुल कॉन्फिडेंस

Flight Tips: बोर्डिंग पास मिलते ही लगता है जैसे सपना पूरा होने वाला है. खिड़की वाली सीट, बादलों से झांकती धरती – सब कुछ जादुई लगता है. लेकिन क्या आप इसके पीछे की तैयारी जानते हैं? डाक्यूमेंट्स की जांच, बैगेज लिमिट, सिक्योरिटी चेक की बारीकियां और बोर्डिंग गेट का बदलना – ये सब पहली फ्लाइट के उस रोमांच में छिपे वो हिस्से हैं, जो जानना जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 22 May 2025 07:26 AM
पहली बार फ्लाइट में बैठने जा रहे हैं? तो इस गाइड को एक बार जरूर पढ़ें, आएगा फुल कॉन्फिडेंस

Flight Tips: पहली बार फ्लाइट में बैठना किसी छोटे बच्चे के पहली बार स्कूल जाने जैसा होता है – रोमांच से भरा, थोड़ी घबराहट और ढेर सारी एक्साइटमेंट. जैसे ही बोर्डिंग पास हाथ में आता है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है. खिड़की वाली सीट की ख्वाहिश, टेक-ऑफ की सनसनी और बादलों के ऊपर से धरती को देखने की वो पहली झलक – ये सब मिलकर इसे एक यादगार एक्सपीरिएंस बना देते हैं. लेकिन इस उत्साह के साथ कई सवाल भी मन में आते हैं – क्या लेकर जाएं? एयरपोर्ट पर क्या होता है? सिक्योरिटी चेक कैसे होगा?

अगर आप भी अपनी पहली फ्लाइट की तैयारी कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. यहां हम बताएंगे वो जरूरी बातें जो आपको पहली हवाई यात्रा को बेफिक्र और सुखद बनाने में मदद करेंगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जरूरी डाक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट

फ्लाइट की यात्रा के लिए सबसे पहली जरूरत है – सही डाक्यूमेंट्स. एयरपोर्ट एंट्री के लिए आपके पास होना चाहिए: प्रिंटेड या ई-टिकट, कोई वैलिड आईडी (आधार, पासपोर्ट, वोटर ID आदि). इन्हें अपने हैंड बैग में रखें, ताकि चेकिंग के समय आसानी हो.

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचना क्यों जरूरी है?

एयरपोर्ट पर चेक-इन, सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग में वक्त लगता है. इसलिए डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए कम से कम 2 घंटे पहले और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें. ये आपको बिना जल्दबाजी के सब कुछ शांति से करने का समय देगा.

बैगेज के नियम: क्या ले जाएं, कितना ले जाएं?

हर एयरलाइन की अपनी बैगेज पॉलिसी होती है. सामान पैक करने से पहले जान लें- चेक-इन बैग और केबिन बैग की लिमिट. जरूरी सामान केबिन बैग में रखें और बाकी को चेक-इन बैग में. इससे आपको एयरपोर्ट पर कोई परेशानी नहीं होगी.

सिक्योरिटी चेकिंग एक जरूरी प्रक्रिया है, जिसमें आपको- बेल्ट, मोबाइल, लैपटॉप आदि ट्रे में रखने होंगे, मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा.

बोर्डिंग पास और गेट का ध्यान रखें

सिक्योरिटी के बाद बोर्डिंग पास पर दिए गए गेट नंबर पर जाएं. स्क्रीन पर नजर रखें क्योंकि कभी-कभी गेट बदल भी सकता है. अनाउंसमेंट पर ध्यान दें. फ्लाइट में चढ़ने के बाद सीट नंबर देखें और सामान सही से रखें, सीट बेल्ट बांधें, मोबाइल फ्लाइट मोड पर करें, फ्लाइट अटेंडेंट की बातें ध्यान से सुनें. अगर कोई दिक्कत हो तो बेहिचक क्रू से मदद मांगें.

लैंडिंग के बाद धैर्य रखें

फ्लाइट लैंड होने के बाद अनाउंसमेंट सुनें, धीरे-धीरे सीट से उठें, बैगेज बेल्ट से अपना सामान लें और एयरपोर्ट से बाहर निकलें.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home