• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Ranveer Singh Debut Film Collection: रणवीर सिंह की पहली फिल्म कौन सी थी और कितनी कमाई की थी?

Ranveer Singh Debut Film Collection: रणवीर सिंह ने 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज़ हो चुकी है, जिसमें बड़े स्टार्स हैं और दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को आएगा.

  • Samachaar Desk | 05 Dec 2025 08:33 PM
Ranveer Singh Debut Film Collection: रणवीर सिंह की पहली फिल्म कौन सी थी और कितनी कमाई की थी?

Ranveer Singh Debut Film Collection: सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में रणवीर एक स्पाई एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया अच्छी है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह की पहली फिल्म ने कितनी कमाई की थी? आइए जानते हैं.

रणवीर सिंह का बॉलीवुड डेब्यू

रणवीर ने बॉलीवुड में 2010 में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी थी और आदित्य चोपड़ा व यश चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म में रणवीर ने एक वेडिंग प्लानर का रोल निभाया और उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को एवरेज टैग मिला.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘बैंड बाजा बारात’ की कमाई

‘बैंड बाजा बारात’ का बजट 13 करोड़ रुपये था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 17.09 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के करीब रहा.

कमाई के मामले में फिल्म एवरेज रही, लेकिन रणवीर और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई. इस फिल्म के बाद रणवीर ने लगातार कई हिट फिल्में दीं, जैसे ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘गुंडे’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गली बॉय’.

नई फिल्म ‘धुरंधर’

रणवीर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके साथ कई बड़े स्टार्स हैं, जैसे संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन। फिल्म की फीमेल लीड सारा अर्जुन हैं, जो बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई हैं.

‘धुरंधर’ दो पार्ट की फिल्म है. पहला पार्ट अब रिलीज हो चुका है. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में दर्शकों को बताया गया है कि दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा.

संबंधित ख़बरें
udit narayan

Udit Narayan Net Worth: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर उदित नारायण की कितनी है नेट वर्थ..!

Dhurandhar

Dhurandhar Fees: फिल्म 'धुरंधर' की पूरी स्टारकास्ट की फीस और बजट का खुलासा- जानें किसने कितने करोड़ लिए

finfluencer Avdhoot Sathe

कौन है फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे ? SEBI ने किया बड़ा खुलासा, लगाया तगड़ा जुर्माना..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home