• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन का छलका दर्द, पुराने वीडियो संग लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने पुराने वीडियो संग दिया भावुक संदेश. श्वेता आज इस खास दिन पर अपने भाई को बहुत याद कर रही हैं.

  • Samachaar Desk | 09 Aug 2025 09:37 AM
Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन का छलका दर्द, पुराने वीडियो संग लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Rakshabandhan 2025 : रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के रिश्ते में मिठास और अपनापन घोल देता है, लेकिन कुछ रिश्ते समय से पहले टूट जाने के बाद सिर्फ यादों में ही जिंदा रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, जो जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए, आज भी लाखों दिलों में बसे हैं. इस बार, जब हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है, सुशांत की बहनें अपने प्यारे भाई को याद कर आंसुओं में भीग रही हैं.

बहन श्वेता का भावुक संदेश

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन 2025 पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पुराना, यादों से भरा वीडियो साझा किया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी लगता है जैसे तुम कहीं गए ही नहीं, बस परदे के पीछे खड़े चुपचाप देख रहे हो. लेकिन अगले ही पल अहसास होता है कि अब तुम्हारी हंसी सिर्फ एक गूंज है और तुम्हारी आवाज धुंधली सी याद.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बयां से परे दर्द

श्वेता ने आगे लिखा कि अपने भाई को खोने का दर्द इतना गहरा है कि शब्द भी उसके सामने बौने पड़ जाते हैं. यह दर्द उनके भीतर चुपचाप बसा है—इतना पवित्र कि जोर से कहा नहीं जा सकता और इतना विशाल कि समेटा नहीं जा सकता. उन्होंने महसूस कराया कि यह भौतिक संसार कितना क्षणभंगुर है और हमारे रिश्ते कितने नाजुक होते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)


दिल में अब भी राखी बांधना

अपने संदेश के अंत में श्वेता ने लिखा, "मुझे पता है कि हम फिर मिलेंगे, समय और कहानियों से परे, जहां आत्माएं सिर्फ प्रेम की मौन भाषा में एक-दूसरे को पहचानती हैं. तब तक, मैं अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांधती रहूंगी और प्रार्थना करती रहूंगी कि जहां भी हो, वहां खुशी, शांति और उजाला तुम्हारे साथ हो.”

फैंस भी हुए भावुक

श्वेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर सुशांत को याद कर रहे हैं, कुछ ने उनकी फिल्मों के डायलॉग साझा किए तो कुछ ने उनकी मुस्कान को “हमेशा याद रहने वाली” बताया.

संबंधित ख़बरें
LPG prices stable

तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ की सब्सिडी, सस्ती एलपीजी आपूर्ति जारी रखने का सरकार का फैसला

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 Aug, 2025 : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानें आज रक्षाबंधन के दिन आपकी राशि पर कैसा होगा असर?

faisal khan

आमिर खान के साथ रिश्ते बचाने के लिए फैसल ने उठाए हर कदम, लेकिन किस्मत ने दिया धोखा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home