• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

संगीत में छलका प्यार! पलाश मुच्छल ने स्टेज पर गाया रोमांटिक गाना, स्मृति मंधाना संग ‘तेनू लेकर’ पर किया धमाकेदार डांस

Smriti Mandhana: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की संगीत सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. रोमांटिक गानों, सरप्राइज परफॉर्मेंस और कपल के डांस ने महफिल लूट ली. देखें शादी से पहले की पूरी अपडेट.

  • Samachaar Desk | 23 Nov 2025 01:48 PM
संगीत में छलका प्यार! पलाश मुच्छल ने स्टेज पर गाया रोमांटिक गाना, स्मृति मंधाना संग ‘तेनू लेकर’ पर किया धमाकेदार डांस

इंडियन म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले की रस्मों का सिलसिला तेज़ी से चल रहा है और इसी कड़ी में उनकी संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस पूरे कार्यक्रम में रोमांस, मज़ेदार सरप्राइज और ग्लैमरस पलों की भरमार दिखाई दी.

स्टेज पर 'गुलाबी आंखें' गाकर पलाश ने दिया सरप्राइज

संगीत की शाम के दौरान पलाश ने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास अंदाज़ में प्यार जताया. उन्होंने स्टेज पर माइक उठाया और स्मृति को देखते हुए मशहूर गाना "गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं" गाना शुरू किया. स्मृति ने भी मुस्कुराते हुए इस सरप्राइज को एंजॉय किया और उनका यह कैंडिड रिएक्शन सबका दिल जीत ले गया. मेहमानों के बीच यह पल सबसे हाइलाइट बना रहा और लोग लगातार तालियां बजाते रहे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Smriti Mandhana and Palash Muchhal are dancing and lip-syncing to a song.????️???????????????? pic.twitter.com/qV6dszdhYZ

— Mention Cricket (@MentionCricket) November 23, 2025

‘तेनू लेकर’ पर रोमांटिक डांस, मेहमानों ने की जमकर हूटिंग

इसके बाद कपल ने सलमान खान–प्रियंका चोपड़ा फिल्म सलाम-ए-इश्क के मशहूर गाने “तेनू लेकर” पर रोमांटिक डांस किया. दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स देखकर सभागार तालियों से गूंज उठा. डांस के अंत में दोनों ने एक प्यारा-सा रोमांटिक पोज दिया, जिस पर मेहमानों ने चीयर कर माहौल और भी उत्साहित बना दिया.

लुक्स की बात करें

पलाश ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद डैशिंग लगे. स्मृति ने गोल्डन गाउन में सबका ध्यान खींच लिया. दोनों की जोड़ी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं, “क्यूटेस्ट कपल, बेस्ट वाइब्स”, “दोनों साथ में जादू जैसे लग रहे हैं”.

‘अगर मैं कहूं’ पर भी थिरका कपल

संगीत में एक और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली जब पलाश–स्मृति ने फिल्म ओम शांति ओम का रोमांटिक गाना "अगर मैं कहूँ" पर डांस किया. इस परफॉर्मेंस के बाद भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए.

पलक मुच्छल भी हुईं शामिल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने भी कपल के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” इन फोटो में स्मृति पर्पल कट-आउट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, जिस पर फैंस दिल हार बैठे.

स्मृति ने इस स्टाइल में की थी सगाई का ऐलान

संगीत से पहले स्मृति ने अपने टीममेट्स जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ मजेदार डांस कर अपने एंगेजमेंट की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई के गाने "समझो हो ही गया" पर परफॉर्म किया, और आखिर में अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की.

आज शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों

अब सभी की नजरें 23 नवंबर पर टिकी हैं, जब पलाश और स्मृति आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन जाएंगे. फैंस और क्रिकेट–म्यूजिक दोनों इंडस्ट्री के लोग इस खूबसूरत जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
hair care

Hair Tips: ये रोजमर्रा की 5 आदतें आपके बालों को नुकसान पहुंचा रही हैं, जानिए कैसे उन्हें ठीक करें

fd

फिक्स्ड डिपॉजिट में बढ़ाएं अपनी कमाई, ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

Article 240 India

Article 240 India: चंडीगढ़ पर बढ़ेगा केंद्र का नियंत्रण? नया संशोधन बिल पंजाब की राजनीति में क्यों लाया भूचाल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home