• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

स्टंटबाजों की खैर नहीं! अब पंजाब की सड़कों पर चलती गाड़ी पर वीडियो बनाने पर होगा तगड़ा एक्शन

लुधियाना शहर में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चलती थार गाड़ी का दरवाजा खोलकर खतरनाक तरीके से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

  • Golu Dwivedi | 04 Jul 2025 09:05 PM
 स्टंटबाजों की खैर नहीं! अब पंजाब की सड़कों पर चलती गाड़ी पर वीडियो बनाने पर होगा तगड़ा एक्शन

लुधियाना शहर में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चलती थार गाड़ी का दरवाजा खोलकर खतरनाक तरीके से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लेकिन यह स्टंट अब उसे भारी पड़ गया है. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.

घटना लाडोवाल के नजदीक की बताई जा रही है, जहां उक्त युवक ने चलती थार से दरवाजा खोलकर न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया. वायरल वीडियो जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आई तो जांच शुरू की गई और वाहन के रजिस्टर्ड पते से युवक की पहचान की गई. इसके बाद चालान काटा गया और सख्त चेतावनी भी दी गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अधिकारियों के आदेश पर हुई कार्रवाई

ट्रैफिक जोन-6 की इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बीबलपाल कौर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि वीडियो में युवक न केवल खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करता दिखाई दे रहा था, बल्कि उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी. यही नहीं, थार का दरवाजा खोलकर चलते वाहन से वीडियो बनाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है. पुलिस ने चालान करते हुए युवक को भविष्य में इस तरह की हरकत से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है.

सड़क नहीं, स्टंट के लिए स्टूडियो नहीं हैं

सब-इंस्पेक्टर बीबलपाल कौर ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि सड़कों का उपयोग यात्रा के लिए किया जाए, न कि स्टंटबाजी के लिए. इस मौके पर एएसआई परमिंदर सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है.

ट्रैफिक पुलिस चला रही है सख्त मुहिम

लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस लगातार उन युवकों के खिलाफ मुहिम चला रही है जो सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो वायरल कर रहे हैं। इससे पहले भी कई वाहन मालिकों को नियमों के विरुद्ध वीडियो के आधार पर बुलाकर चालान किया जा चुका है. वायरल वीडियो जैसे ही अधिकारियों के पास पहुंचती है, तुरंत गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जाती है और ज़ोन इंचार्ज को कार्रवाई का आदेश दिया जाता है.

कुछ गाड़ियां हो चुकी हैं जब्त

बीते दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी कई गाड़ियों को जब्त भी किया है जिनसे नियमों के विरुद्ध स्टंट किए गए. पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर स्टंट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और हर वीडियो पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
मैं मर ही जाऊँ तो अच्चा, पुलिस रेड के दौरान बादमाश ने बालकनी से कूदने की धमकी पर क्या कहा था? Video

मैं मर ही जाऊँ तो अच्चा, पुलिस रेड के दौरान बादमाश ने बालकनी से कूदने की धमकी पर क्या कहा था? Video

'स्लैपगेट' पर बोले फडणवीस: मराठी का सम्मान जरूरी, लेकिन मारपीट नहीं चलेगी

'स्लैपगेट' पर बोले फडणवीस: मराठी का सम्मान जरूरी, लेकिन मारपीट नहीं चलेगी

चीन ने दलाई लामा पर रिजिजू की टिप्पणी पर जताई आपत्ति, भारत को दी नसीहत

चीन ने दलाई लामा पर रिजिजू की टिप्पणी पर जताई आपत्ति, भारत को दी नसीहत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home