Mannara Chopra Father Passed Away : प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के परिवार में शोक की लहर है.उनके पिता रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया. 72 वर्षीय रमन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अपने पीछे पत्नी कामिनी और दो बेटियां, मनारा और मिताली को छोड़ गए हैं.
परिवार ने अंतिम संस्कार की तारीख 18 जून रखी है, ताकि विदेश से आने वाले करीबी रिश्तेदार भी शामिल हो सकें. उनका अंतिम संस्कार अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे होगा.
मनारा ने पिता के निधन की जानकारी एक इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा – ॐ नमः शिवाय. गहरे दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. वो हमारे परिवार की ताकत थे.
रमन हांडा पेशे से वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. उनके जानने वालों और करीबियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और संवेदना जताई है.
मनारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं. उनका असली नाम बार्बी हांडा है, जिसे फिल्मों में आने के बाद उन्होंने बदल लिया. हालांकि रिश्तेदारी के बावजूद, मनारा अक्सर अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर चुप रहती हैं.
एक पुराने इंटरव्यू में मनारा ने बताया था कि वो जानबूझकर अपने परिवार का नाम सामने नहीं लातीं, ताकि कोई उन्हें ‘नेपो किड’ न कहे. उन्होंने कहा था – अगर मैं परिवार का नाम लूं, तो मेरी खुद की पहचान मिट जाती. अगर नहीं लूं, तो कहते हैं बहनों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने भी मनारा की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उन्हें देखकर प्रेरित होती थीं. प्रियंका के शब्द थे – वो खुद की कमाई से जो चाहें खरीद सकती थी, अपनी शर्तों पर जीती थी. ये मैंने उसी से सीखा.प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के परिवार में शोक की लहर है.उनके पिता रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया. 72 वर्षीय रमन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अपने पीछे पत्नी कामिनी और दो बेटियां, मनारा और मिताली को छोड़ गए हैं.
परिवार ने अंतिम संस्कार की तारीख 18 जून रखी है, ताकि विदेश से आने वाले करीबी रिश्तेदार भी शामिल हो सकें. उनका अंतिम संस्कार अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे होगा.
मनारा ने पिता के निधन की जानकारी एक इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा – ॐ नमः शिवाय. गहरे दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. वो हमारे परिवार की ताकत थे.
रमन हांडा पेशे से वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. उनके जानने वालों और करीबियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और संवेदना जताई है.
मनारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं. उनका असली नाम बार्बी हांडा है, जिसे फिल्मों में आने के बाद उन्होंने बदल लिया. हालांकि रिश्तेदारी के बावजूद, मनारा अक्सर अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर चुप रहती हैं.
एक पुराने इंटरव्यू में मनारा ने बताया था कि वो जानबूझकर अपने परिवार का नाम सामने नहीं लातीं, ताकि कोई उन्हें ‘नेपो किड’ न कहे. उन्होंने कहा था – अगर मैं परिवार का नाम लूं, तो मेरी खुद की पहचान मिट जाती. अगर नहीं लूं, तो कहते हैं बहनों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने भी मनारा की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उन्हें देखकर प्रेरित होती थीं. प्रियंका के शब्द थे – वो खुद की कमाई से जो चाहें खरीद सकती थी, अपनी शर्तों पर जीती थी. ये मैंने उसी से सीखा.
Copyright © 2026 The Samachaar