• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

कौन है एवरेस्ट चढ़कर तिरंगा लहराने वाली पहली CISF महिला अफसर?

सीआईएसएफ की गीता सामोता बनीं एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला अधिकारी, गांव की पहाड़ियों से शुरू हुआ सफर बना अंतरराष्ट्रीय प्रेरणा.

  • Samachaar Desk | 17 Jun 2025 08:39 AM
कौन है एवरेस्ट चढ़कर तिरंगा लहराने वाली पहली CISF महिला अफसर?

राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना- ये कहानी है गीता सामोता की. सीआईएसएफ में उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत गीता न केवल पहली महिला बनीं जिन्होंने इस बल से एवरेस्ट फतह किया, बल्कि उन्होंने ये भी साबित किया कि अगर जिद हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं.

गीता का बचपन राजस्थान के सीकर जिले के चक गांव में बीता. चार बहनों के साथ पली-बढ़ीं गीता को बचपन से ही जेंडर इक्वलिटी का सामना करना पड़ा. जब लोग लड़कों की उपलब्धियों के किस्से सुनाते, तो उनके मन में ये सवाल उठता कि लड़कियों की कामयाबी की कहानियां कौन सुनाएगा? तभी उन्होंने ठान लिया था- कुछ बड़ा करना है, पहाड़ों पर चढ़ना है और इतिहास में नाम लिखवाना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जब आलोचना बनी प्रेरणा

लोग अक्सर कहते कि 'लड़कियां पहाड़ नहीं चढ़ सकतीं'. लेकिन गीता ने इन बातों को चुनौती की तरह लिया. कॉलेज में वे एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थीं, लेकिन एक चोट ने उनके खेल करियर को रोक दिया. यही मोड़ उन्हें पर्वतारोहण की ओर ले गया.

सीआईएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही

2011 में गीता सीआईएसएफ से जुड़ीं. 2015 में उन्होंने औली स्थित आईटीबीपी के माउंटेन ट्रेनिंग सेंटर में एडवेंचर कोर्स शुरू किया. वे अपने बैच की इकलौती महिला थीं और 2017 में इसे पूरा कर सीआईएसएफ की पहली महिला पर्वतारोही बनीं.

एवरेस्ट से पहले कई चोटियों पर विजय

गीता ने सिर्फ एवरेस्ट ही नहीं, बल्कि माउंट सतोपंथ, माउंट लोबुचे, माउंट कोजिअस्को (ऑस्ट्रेलिया), माउंट एल्ब्रुस (रूस), माउंट किलिमंजारो (तंजानिया), माउंट एकांकागुआ (अर्जेंटीना) जैसी चोटियों पर भी फतह हासिल की. उन्होंने ‘सेवन समिट चैलेंज’ की शुरुआत की और मात्र छह महीने में चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर डाली.

तीन दिन में पांच चोटियां

भारत लौटने के बाद गीता ने लद्दाख के रूपशु क्षेत्र की पांच चोटियों- तीन 6000 मीटर और दो 5000 मीटर से ऊपर पर मात्र तीन दिनों में चढ़ाई कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया.

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का भावुक पल

गीता बताती हैं कि एवरेस्ट चढ़ाई के दौरान हिमस्खलन, सन्न कर देने वाली थकावट और रास्ते में मिले शवों ने मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 19 मई की सुबह जब उन्होंने चोटी पर कदम रखा और तिरंगा लहराया, तो वह क्षण हर दर्द, संघर्ष और आंसू का जवाब बन गया.

संबंधित ख़बरें
UPI Fraud

सिर्फ एक गलती और खाली हो जाएगा बैंक! UPI फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Viral Video

SpiceJet में खाने को लेकर बवाल, यात्रियों ने Staff को खिलाया 'जानवरों जैसा खाना'

Aaj ka Rashifal 17 june 2025

17 जून 2025 राशिफल: किसे मिलेगा अचानक धन, कौन होगा प्यार में धोखे का शिकार?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home