• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

जय भानुशाली से अलगाव की खबरों के बीच माही विज का रिएक्शन, एलिमनी पर रखी बेबाक राय

माही विज और जय भानुशाली के अलग होने की खबरों के बीच माही ने व्लॉग में एलिमनी पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को एलिमनी नहीं लेनी चाहिए, उन्हें खुद कमाना चाहिए.

  • Samachaar Desk | 01 Nov 2025 09:22 PM
जय भानुशाली से अलगाव की खबरों के बीच माही विज का रिएक्शन, एलिमनी पर रखी बेबाक राय

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं और वे अब अलग रह रहे हैं. यहां तक कि कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है. हालांकि, न तो जय भानुशाली और न ही माही विज ने इन बातों की आधिकारिक पुष्टि की है.

इन चर्चाओं के बीच माही विज ने हाल ही में अपने व्लॉग में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने जय को अपना परिवार बताते हुए कहा कि मीडिया में चल रही बातें पूरी तरह से सच नहीं हैं. साथ ही, उन्होंने तलाक के बाद महिलाओं को मिलने वाली एलिमनी (भरण-पोषण राशि) पर अपनी राय रखी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एलिमनी महिलाओं का अधिकार नहीं है – माही विज

अपने व्लॉग में माही ने कहा, “मुझे एलिमनी की अवधारणा समझ में नहीं आती. मैं एक महिला के तौर पर कह सकती हूं कि यह हमारा अधिकार नहीं है. जो पैसा एक पुरुष कमाता है, वह उसका होता है. अगर कोई पुरुष प्यार और सम्मान के साथ आपकी मदद करना चाहता है, तो यह उसकी मर्जी है, लेकिन इसे हक नहीं कहा जा सकता.”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी महिला के पास खुद के पैसों से जीवन चलाने की क्षमता है, तो उसे एलिमनी की मांग नहीं करनी चाहिए. माही के अनुसार, आत्मनिर्भर होना हर महिला के लिए जरूरी है.

कामकाजी महिलाओं को खुद कमाना चाहिए

माही विज ने आगे कहा, “एलिमनी उन महिलाओं को मिलनी चाहिए जो हाउसवाइफ हैं, जिन्होंने कभी काम नहीं किया और घर संभालने में अपना पूरा जीवन लगाया. लेकिन अगर कोई महिला काम कर सकती है, तो उसे खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहिए. जब रिश्ते खत्म हो जाते हैं, तो हमें आगे बढ़कर अपने लिए कमाना चाहिए.”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने माही की बात से सहमति जताई, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हर स्थिति अलग होती है और हर महिला के हालात एक जैसे नहीं होते.

संबंधित ख़बरें
upi

इस त्योहारी सीजन में UPI ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स, करोड़ों रुपये का हुआ लेनदेन!

whatsapp

WhatsApp अब Apple Watch पर: बिना फोन उठाए सीधे भेजें मैसेज और वॉइस नोट्स

bhakka

इडली जैसा दिखता है लेकिन स्वाद में अलग, भक्का क्यों है बिहार का खास नाश्ता? जानें रेसिपी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home